छात्राओं को महिला उन्नति संस्था ने सिखाए आत्मरक्षा के गुर

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गौतमबुद्धनगर। महिलाओं के उत्थान के लिए सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था (भारत) लगातार सक्रिय है। शुक्रवार, 11 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर संस्था ने छात्राओं को अपराध के प्रति और स्वयं की सुरक्षा कैसे करें, इसके प्रति ग्रेटर नोयडा के सुथ्याना स्थित जय शंकर मेमोरियल पब्लिक स्कूल में जागरुकता अभियान चलाया।
महिला उन्नति संस्था के संस्थापक डॉ. राहुल वर्मा ने राष्ट्रीय जनमोर्चा को बताया कि जागरुकता अभियान की शुरुआत राष्ट्रीय स्तर की बाक्सर अमन निगम ने करते हुए कहा कि बच्चियों के साथ लगातार बढ़ रही छेड़छाड़ और दुष्कर्म की घटनाओं को देखते हुए यह जरूरी हो गया है कि छात्राओं को जागरूक किया जाए। साथ ही उन्हें आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाएं, जिससे लड़कियां खुद की रक्षा करने में सक्षम हो सकें। अमन निगम ने मौजूदा छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रशिक्षण भी दिए।
डा. राहुल वर्मा ने बताया कि संस्था सुरक्षा अभियान के तहत जनपद के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में छात्राओं को कानून की जानकारी देने के साथ-साथ आत्मरक्षा के गुर भी सिखायेगी। शुक्रवार को चलाए गए अभियान में संस्था के महासचिव अनिल भाटी, स्कूल के चेयरमैन नरेश वर्मा, देवेंद्र चन्दीला, सरिता वर्मा, अरविन्द यादव, प्रीति नागर, रश्मि सिंह, मुस्कान आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*