जांच में भेजे गये 29 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव

विवेक श्रीवास्तव

सुल्तानपुर। कोरोना संक्रमित सुभाष चन्द्र शर्मा के ड्राइवर कुलदीप समेत 29 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव मिली है।रिपोर्ट आने के बाद जिले के लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि एक व्यक्ति के सैंपल की रिपोर्ट अभी आनी शेष है ।

17 अप्रैल को दिल्ली से लौटे सुभाष चन्द्र शर्मा में कोरोना संक्रमण का पहला केस मिला था।  बीते 21 अप्रैल को उसके चालक कुलदीप सहित 30 व्यक्तियों का सैंपल जाँच के लिएलखनऊ के एसजीपीजीआई भेजा गया था। सभी भेजे गए सैम्पल में ड्राइवर कुलदीप की भी रिपोर्ट गुरुवार देर रात मिली जो नॉर्मल आई है। चालक कुलदीप समेत उसके घर के 18 सदस्यों की भी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। रिपोर्ट आने से जिले के लोगों ने राहत की सांस ली है।  

कोरोना संक्रमित मरीज सुभाष चन्द्र शर्मा का डायबिटीज कन्ट्रोल न होने के कारण उसे इलाज के लिए एसजीपीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया है। जिले में दो कोरोना संक्रमित मिलने के बाद चौकसी और बढ़ा दी गयी है। इस बीच जांच रिपोर्ट निगेटिव आने से प्रशासन व जिलेवासियों ने राहत की सांस ली है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*