जिले में मिला पहला कोरोना पाॅजीटिव मरीज केस मिलने पर प्रशासन पुलिस व स्वास्थ्य विभाग मुस्तैद

विवेक श्रीवास्तव

सुलतानपुर। जिले में पहला कोरोना पोसिटिब केस सामने आने से हड़कंप मचा है। कोरोना मरीज  को सीएचसी कुड़वार में निर्मित एल 1 हॉस्पिटल तथा उसकी पत्नी को फरीदीपुर केंद्र पर कोरन्टीन कर दिया गया है ।डीएम सी इन्दुमती ने बताया कि दिनाॅक 12 मार्च को सुभाष चन्द्र शर्मा (57 वर्ष) पुत्र राम कुबेर शर्मा होली स्पेशल ट्रेन से अपनी पत्नी श्रीमती शिव कुमारी (54 वर्ष) के साथ अपने पुत्र के यहाॅ ओल्ड सहादरा, सीमापुरी नई दिल्ली गया था। दोनों दिल्ली से सुलतानपुर निजी वाहन द्वारा अपने ग्राम ढेमा थाना मोतिगरपुर आये। 17 अप्रैल को ग्राम ढेमा के ग्रामीणों द्वारा जिला कन्ट्रोल रूम को दी गई सूचना के आधार पर स्वास्थ्य विभाग के टीम ने दोनों को फरीदीपुर फैसिलिटी क्वारेन्टाइन सेन्टर में क्वोरेन्टाइन किया। 18 अप्रैल भेजे गए सैम्पुल की जांच के बाद सोमवार को आयी रिपोर्ट में  सुभाष चन्द्र शर्मा को कोविड-19 पाॅजीटिव पाया गया लेकिन इनमें कोविड-19 के कोई भी लक्षण नहीं हैं। और यह डायबिटीज के मरीज भी हैं।उक्त पाये गये कोविड-19 पाॅजीटिव केस को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कुड़वार में निर्मित एल-1 हास्पिटल में रखा गया है। पत्नी की जाॅच रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है तथा उसे फरीदीपुर स्थित क्वारेन्टाइन सेन्टर में अलग कमरे में क्वारेन्टाइन कर दिया गया है। फरीदीपुर कोरेन्टाइन सेन्टर को कन्टेनमेन्टजोन घोषित कर प्रोटोकाल के अनुसार आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।कोरोना मरीज के ग्राम ढेमा की सीमा को पुलिस/प्रशासन की टीम द्वारा सील कर मेडिकल टीम के सहयोग से सैनेटाइजेशन कराकर वहाॅ के लोगों की स्क्रीनिंग की कार्यवाही कराई जार ही है। मेडिकल सर्विलांस टीम ग्राम में लगातार भ्रमणशील है। पहले पाॅजीटिब व्यक्ति के सम्पर्क में आने वाले व्यक्तियों को क्वारेन्टाइन करने की कार्यवाही की जा रही है। जिलाधिकारी सहादरा, दिल्ली को इनके पुत्र के ओल्ड सहादरा स्थित घर के संबंध में आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु जिलाधिकारी  सुलतानपुर द्वारा सूचित किया गया है।  जिलाधिकारी ने बताया कि उपरोक्त स्थिति के मद्देनजर सम्पूर्ण तैयारियाॅ पूरी सावधानी एवं प्रोटोकाॅल के अनुसार कार्यवाही की जा रही है। जिलाधिकारी ने समस्त जनपद वासियों को सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन कर  सतर्क रहने और अपने घर में सुरक्षित रहने का आह्वान किया है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*