जीटीवी पर नया शो ” दिल ये जिद्दी है ” आज से

अमित मिश्रा, मुम्बई
जीटीवी के अगले प्राइम टाइम शो दिल ये जिद्दी है के दिलकश प्रोमो का प्रसारण जबसे शुरू हुआ है, तब से लोगों की नजरें इस शो पर टिकी हुई हैं। शो में काजल नाम की एक साधारण लड़की की असाधारण कहानी है, जो अपनी जिंदगी में बड़े धैर्य के साथ भाग्य को स्वीकार करते हुए उत्साह से आगे बढ़ती है। जब उसे पता चलता है कि वह ‘ रेटिनिटिस पिगमेंटोसा ‘ नामक अनुवांशिक बीमारी से ग्रस्त हैं, जिसमें समय के साथ आंखों की रोशनी चली जाती है, तब वह अपनी किस्मत से हार मानने की बजाय उन सपनों को पूरा करने निकलती है जिसे उसने बंद आंखों से देखे थे।
शो की जानकारी देने के लिए होटल ताज सांताक्रुज में एक शानदार इवेंट का आयोजन किया गया। जिसमें मीडिया की भीड़ के बीच इस शो की घोषणा की गई। इस अवसर पर धारावाहिक की पूरी कास्ट और क्रू के लोग उपस्थित थे। झांसी की पृष्ठभूमि पर आधारित शो को मैनोर रामा पिक्चर्स बना रहा है, जिसका प्रीमियर 12 नवंबर को होगा और इसका प्रसारण सप्ताह के दिनों में शाम 7.30 बजे के प्राइम टाइम में होगा।
इस अवसर पर काजल का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री मेघा रे ने कहा कि मुझे लगता है कि हम सभी में काजल की तरह उत्साह होना चाहिए। एक छोटे शहर की लड़की काजल, जिंदगी से जिसे कोई शिकायत नहीं है। वह स्मार्ट लड़की है, जिसके असीमित सपने हैं। काजल की तीन ही ख्वाहिशें हैं जिसमें उसका हॉट और अच्छा दिखने वाला एक बॉयफ्रेंड हो, अपनी मां के माथे पर चिंता की कोई लकीर न हो और भूत से आमना- सामना हो जाये। शो को लेकर इसके अभिनेता रोहित सूचन्ति ने कहा कि यह शो ताजा हवा के झोंके की तरह है। मुझे लगता है कि हम सभी के साथ-साथ जी टीवी के दर्शकों के लिए यह एक अनूठा मनोरंजक और विविधता पूर्ण अनुभव होगा।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*