दिल्ली विस चुनाव : 67 साल में कांग्रेस ने नहीं किया कोई विकास कार्य – योगी

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता

नई दिल्ली। मंडावली तालाब पार्क में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। वे यहां पटपड़गंज के भाजपा उम्मीदवार रवि नेगी का समर्थन करने आए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि मई 2014 में देश की जनता ने नरेन्द्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाया। 1947 से लेकर 2014 तक इस देश के अंदर करीब 67 वर्षो तक शासन करने वाली सरकार ने कोई विकास कार्य नहीं किया। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पांच साल के कार्यकाल में दो करोड़ परिवारों को मकान दिलाए, चार करोड़ परिवारों को बिजली के कनेक्शन दिलवाए, आठ करोड़ गरीबों को गैस कनेक्शन दिलवाए और दस करोड़ परिवारों को एक-एक शौचालय, 12 करोड़ किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान स्थापित किया।

उन्होंने कहा कि 15 करोड़ युवाओं को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से स्वरलंब को अग्रसर किया। 26 करोड़ लोगों के बैंक में खाते खुलवाने कार्य किया और 50 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत में पांच लाख रूपये प्रतिवर्ष बीमा का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया है। प्रधानमंत्री के विकास कार्य को देखते हुए देश की जनता ने उन्हें 2019 के चुनाव में पिछले चुनाव के मुताबिक भारी मतों से विजयी किया। जनसभा को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि सरकार ने गंगा का ऐसा निर्मल जल फिर से बनाया जिस गंगा की कल्पना हमारे पुरखों ने की थी, लेकिन दिल्ली में यमुना को जहरीला बनाकर उसका जानलेवा बीमारियों को देने वाला पानी दिल्ली की जनता को पिलाया जा रहा है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*