राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नोएडा। सेक्टर-55 के सामुदायिक केन्द्र में श्री नारायण सांस्कृतिक चेतना न्यास और श्री चित्रगुप्त सभा ट्रस्ट नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में दीपावली धमाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष डॉ. राजन श्रीवास्तव ने प्रतिभाशाली छात्रों को एमजी भटनागर अवार्ड-2018 से नवाजा। इसके अलावा कई विद्यार्थियों को सम्मानित और पुरुस्कृत भी किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रात: सी ब्लॉक के शिव शक्ति मंदिर में पूजा-अर्चना से हुई। नोएडा की पूर्व विधायक व प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विमला बाथम, मनोनीत गन्ना विकास मंत्री नवाब सिंह नगर और पूर्व मंत्री तथा गौतम बुद्धनगर से लोकसभा सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। मंच संचालन करुणेश शर्मा ने किया। इनके अलावा इस अवसर पर ज्योति सक्सेना, संजीव माथुर, वेद प्रकाश श्रीवास्तव, अतुल नागपाल, डॉ. एस.चौधरी, डॉ. सीमा, डॉ. मोनिका शर्मा व कायस्थ परिवार के सैकड़ों लोग मौजूद थे। सभी दर्शकों का प्रथम सा रे गा मा पा विजेता संजीवनी भेलांडे ने अपने गीतों से मंत्रमुग्ध कर दिया।
सांसद तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि नि:स्वार्थ भाव से समाजसेवा तथा जरूरतमंदों की सेवा करने से बड़ी कोई सेवा नहीं है। इस दिशा में श्री चित्रगुप्त सभा ट्रस्ट और श्री नारायण सांस्कृतिक चेतना न्यास के प्रयास सराहनीय है। शर्मा ने सेक्टर-55 सामुदायिक केंद्र में दीवाली धमाल कार्यक्रम में प्रतिभाशाली छात्रों को एमजी भटनागर अवार्ड-2018 भी प्रदान किया। इसके बाद डॉ. राजन कुमार ने डॉ. महेश शर्मा द्वारा 10वीं, 12वीं, एमबीबीएस, बीटेक आदि परीक्षा में श्रेष्ठ अंक लाने वाले छात्रों को मोमेंटो तथा नकद राशि देकर भी उन्हें सम्मानित किया।
डॉ. महेश शर्मा ने राजन श्रीवास्तव तथा उनकी टीम की प्रशंसा की। कार्यक्रम में बच्चों, वयस्क तथा वरिष्ठ नागरिकों ने म्युजिकल चेयर, लेमन स्पून रेस प्रतियोगिताओं में भाग लिया। विजित प्रतिभागियों को इनाम वितरित किया गया। प्रात: से रात्रि 10 बजे तक चले इस कार्यक्रम में गायन तथा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए। कुल मिलाकर इस अवसर पर 50 विद्यार्थियों को सम्मानित और पुरुस्कृत किया गया।


Leave a Reply