बढ़ते प्रदूषण के प्रति डॉ राहुल वर्मा ने किया जागरूक

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गौतम बुद्धनगर। पिछले पांच दिनों से प्रदूषण के कारण जहरीली हो चुकी हवा से लोगों को सांस लेने में हो रही दिक्कत से बचाव के लिए सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था (भारत) ने ग्रेटर नोयडा के बिसरख ब्लॉक स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर मास्क वितरित किए। इस अवसर पर स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डा. सचिन्द्र मिश्रा ने लोगों को प्रदूषण से बचाव के लिए जानकारी मुहैया कराई और प्रदूषण दूर करने के लिए पर्यावरण सुरक्षा की शपथ दिलवाई।
संस्था के संस्थापक डॉ. राहुल वर्मा ने बताया कि पिछले एक हफ्ते से दिल्ली गैस चेम्बर में तब्दील हो चुकी है। इससे जहां लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है, वहीं आंखों में जलन महसूस हो रही है। लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। उन्होने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध बनाने के लिए लोगों को आगे आना होगा। इस अवसर पर डासीमा माहेश्वरी,ओमदत्त शर्मा, जहीर सैफ़ी, डॉ. मतलूब, डॉ. कुसुम वर्मा, डॉ. अजय भाटी, डॉ. अरविन्द, डॉ. आलोक, डॉ. ललित, डॉ. देवेंद्र और डॉ. शिल्पी आदि मौजूद रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*