बारिश और आकाशीय बिजली से अब तक 16 लोगों की मौत

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बेमौसम हुई बरसात, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने से अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवार के प्रति अपनी सवेंदना व्यक्त करते हुए चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई जनपदों में जमकर बेमौसम बरसात हुई। बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है,​ जिसमें किसानों की फसल चौपट हो चुकी है। भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। सीतापुर में दो बच्चियों समेत पांच लोगों की मौत हुई है, जबकि लखीमपुर में चार, सोनभद्र में दो, गोरखपुर, बहराइच, जौनपुर, सिद्धार्थनगर, चंदौली में एक-एक लोगों की मौत हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभावित जनपदों के​जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि जल्द ही पीड़ित परिवार को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाय।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*