कुमार अमित
पटना। कार्तिक
पूर्णिमा के अवसर पर बिहार में कई जिलों से डूबने से हुई मौत का आंकड़ा 12 पहुंच गया है। छपरा, नवादा, सीतामढ़ी और नालंदा में 3-3 लोगों की
मौत की सूचना है। जबकि पटना के
बाढ़, पटना सिटी और मोतिहारी में 2-2 लोगों की
मौत की खबर है। औरंगाबाद, अरवल और सीतामढ़ी में एक-एक व्यक्ति की मौत की खबर है। मुजफ्फरपुर के बूढ़ी गंडक नदी में 2 बच्चे डूब गए
हैं, जिनकी
तलाश जारी है। अब तक इन हादसों में विभिन्न जगहों
से कुल 4 लोग लापता हैं।
मंगलवार की सुबह कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सीतामढ़ी के बैरगनिया
में भी बड़ा हादसा हुआ है। यहां
बागमती नदी में चार लोग डूब गए,
जिनमें तीन का शव बरामद किया गया है और एक व्यक्ति की जान बचा ली
गई है। बताया
जा रहा है कि कार्तिक पूर्णिमा को लेकर मंगलवार
को हजारों की तादाद में लोग यहां जमा थे, लेकिन
प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम नहीं था। न तो पुलिस बल के जवान तैनात किए गए थे और न ही सुरक्षा और सतर्कता को लेकर कोई निर्देश जारी किया गया
था।
बताया जा रहा है कि
कार्तिक पूर्णिमा को लेकर सीतामढ़ी के बैरगनिया के रहने वाले राहुल झा, पंकज
मिश्रा, सुधांशु
मिश्रा और प्रकाश झा नहाने के लिए बागमती नदी के पार चले गए थे।
हालांकि पहले से वहां भीड़ थी, लेकिन
गहरे पानी में जाने की वजह से चारों तेज धार में बह गए। नालंदा
जिले के गिरियक थाना क्षेत्र के घोसरवा गांव में हुई। यहां
कार्तिक पूर्णिमा के
अवसर पर स्नान करने के दौरान तीन बच्ची सकरी नदी में डूब गई। तीनों
बच्चियों का शव निकाला जा चुका है।


Leave a Reply