विवेक श्रीवास्तव
सुल्तानपुर। कोविड-19 के खिलाफ चल रही जंग में हर कोई अपनी तरफ से जिले को सुरक्षित करने में लगा है। कोरोना से बचाव में मददगारों के आगे संक्रमण घुटने टेक रहा है। जिले को हर तरह से सुरक्षित बचाने के लिए संस्थाओं और व्यक्तियों ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया
है।राजपूताना शौर्य फाउंडेशन के अध्यक्ष अरविंद सिंह राजा की ओर से शहर के सरकारी कार्यालयों, बैंक, मेडिकल स्टोर्स और सार्वजनिक स्थलों को सैनिटाइजेशन का कार्य कराया जा रहा है। संस्था के कार्यकर्ता सजल सिंह, बसंत सिंह, दीनबंधु सिंह, पीएन सिंह आदि बचाव कार्य में सहयोग कर रहे हैं। दीवानी के अधिवक्ता दीपांशु निगम की ओर से मंगलवार को तिकोनिया पार्क, बसड्डा व सिरवारा रोड को हाइको क्लोराइड घोल और ब्लिचिंग पाउडर का मशीन के जरिये छिड़काव कर सेनेटाइज कराया गया। इस मौके पर लाल कृष्ण श्रीवास्तव, सोमित प्रताप सिंह, दुर्गेश सिंह आदि रहे। शाकुन्तलम अकादमी एवं अर्यमा चैरिटेबल ट्रस्ट के कार्यकर्ता विभूति शंकर मिश्र एवं संदीप ने मॉस्क,ग्लव्स,एवं पत्रक वितरित करने का जिम्मा उठाया है। मंगलवार को संस्था की ओर से भीखीपुर, किशुनदासपुर,मठा,नंदमहर,सुकाली का पुरवा,कुंडा, बहुरखा,किशनगढ़,नेवादा आदि गांवों में 3000 ग्लव्स एवं मास्क का वितरण कराया। अब तक करीब 10 हजार मॉस्क और ग्लब्स बांटे गए हैं। अंकुरण फाउंडेशन की ओर से लोगों को कोरोना संक्रमण में खून की कमी से बचाने के लिए रक्तदान का अभियान चलाया गया है। संस्था के अध्यक्ष डॉ आशुतोष श्रीवास्तव ने बताया कि हर हफ्ते 10 यूनिट रक्तदान का अभियान है, जिसकी शुरुआत मंगलवार को रक्तदान से की गई। उन्होंने बताया कि अब तक करीब 650 जरूरतमंद लोगों को राशन किट और आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई

Leave a Reply