महिला उन्नति अवार्ड-2019 से 17 महिलाएं सम्मानित

PREETIKA BACHCHAN

गौतमबुद्धनगर। सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था (भारत) द्वारा नालेज पार्क स्थित मंगलमय इंस्टीट्यूट हाल में प्रथम स्थापना दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेन्द्र बच्चन ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण को और मजबूती प्रदान करने के लिए विभिन्न विधाओं से जुड़ी 17 महिलाओं को ‘महिला उन्नति अवार्ड-2019Ó से सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन ने कहा कि महिलाओं को मौका मिले तो वे समाज और देश का मान बढ़ा सकती हैं। इसका जीता-जागता उदाहरण आज यहां सम्मानित हुई महिला शक्ति हैं। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए शिक्षा को जरूरी बताया। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक डॉ. राहुल वर्मा ने कहा कि संस्था अपने स्थापना दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल करने वाली महिला शक्ति को सम्मानित कर गौरवान्वित महसूस कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि संस्था महिला सशक्तिकरण के प्रति कृत संकल्पित है।
शनिवार, 28 सितम्बर, 2019 को आयोजित कार्यक्रम में जिन महिलाओं को ‘महिला उन्नति अवार्ड-2019Ó से सम्मानित किया गया, उनमें बेटी सुरक्षा दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष बबीता शर्मा और हिन्दी प्रदेशों का लोकप्रिय समाचार पत्र राष्ट्रीय जनमोर्चा की प्रधान सम्पादक डॉ. कमलेश भारद्वाज शामिल हैं। इनके अलावा रमा फाउंडेशन की अमृता नारायण, महिला उत्थान मंडल की रूपा गुप्ता, प्रबुद्ध सेवा संस्था की शुकुन बौद्ध, शुभारंभ फाउंडेशन की मंजू सिंह, कानून के क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने के लिए सिविल जज रुचि भाटी, सिविल जज इंदू नागर, रोजगार के क्षेत्र में काम रही आईटीआई की चेयरपर्सन इंदू गोयल, खेल में अंतरराष्ट्रीय पहलवान बबीता नागर, राजनीति के क्षेत्र से दादरी नगर पालिका की चेयरमैन गीता पंडित, पर्यावरण के लिए काम कर रही कु. विदुषी, चिकित्सा के क्षेत्र से जुड़ी वरिष्ठ प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ रिचा त्यागी, शिक्षा के क्षेत्र में दिशा वाकेशेनल ट्रेनिंग इंस्टीच्यूट की विमलेश कुमारी और थाना इकोटेक (तृतीय) प्रभारी अनिता चौहान को ‘महिला उन्नति अवार्ड-2019Ó से नवाजा गया।
महिला उन्नति संस्था के संस्थापक डॉ राहुल वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन महिला उन्नति संस्था के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार भाटी ने किया। इससे पहले समारोह के मुख्य अतिथि देश की बहुभाषीय न्यूज एजेंसी हिन्दुस्थान समाचार के सहायक संपादक जितेन्द्र बच्चन का संस्था के सभी पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। शाल ओढ़ाकर, पगड़ी बांधकर और प्रतीक चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि उमा त्रिपाठी, इन्दू गोयल और पीएसएचए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एसके शर्मा का भी पुष्प गुच्छ देकर स्वागत-सम्मान किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. कमलेश भारद्वाज ने कहा कि समाज नारियों को कभी निर्बल समझने की भूल न करे। महिलाएं पहले भी संशक्त थीं और आज भी हैं। उन्होंने महिलाओं की उन्नति के लिए महिला उन्नति संस्था के पदाधिकारियों की तारीफ की। बेटी सुरक्षा दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष बबीता शर्मा और महिला उन्नति संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राहुल वर्मा ने भी महिलाओं के उत्थान के बारे में विस्तार से बात की। साथ ही डॉ वर्मा ने इस मौके पर आए सभी अतिथियों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरिता वर्मा, गीता भाटी, नरेश वर्मा, नन्दकिशोर ठाकुर, देवेन्द्र चंदीला, ओमदत्त शर्मा, रणवीर चंदीला, प्रीति नागर, मुस्कान, वंदना, पिंकी त्रिपाठी और विनोद प्रधान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*