यूफोरिया फार्मेंसी फेस्ट में आईआईएमटी छात्रों की धूम

राजतिलक शर्मा
गौतमबुद्धनगर। नॉलेज पार्क स्थित आईआईएमटी कॉलेज ऑफ फार्मेंसी में यूफोरिया फार्मेंसी फेस्ट का आयोजन किया गया। फेस्ट में एचआईएमटी, लायड कॉलेज ऑफ फार्मेंसी, इनोवेटिव कॉलेज ऑफ फार्मेंसी, रामईश कॉलेड ऑफ फार्मेंसी, आईईसी फार्मेंसी कॉलेज सहित कई कॉलेज के छात्रों ने भाग लिया। फेस्ट की शुरुआत गायन, डांस, नाटक, कविता और फैशन शो के साथ की गई। इसके बाद छात्रों के लिए बास्केटबॉल, रस्साकशी, बैडमिंटन, रंगोली, कैरम और शतरंज सहित कई प्रतियोगिताओ का भी आयोजन किया गया। छात्रों ने पूरे उत्साह से भाग लिया।
शनिवार 12 अक्टूबर को आयोजित फेस्ट का शुभारंभ एसबीआई एसएमई ग्रेटर नोएडा की मुख्य प्रबंधक रूबी मिश्रा ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से छात्रों में मिलकर काम करने की भावना को बल मिलता है। विशिष्ट अतिथि जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अनुराग भार्गव ने कहा कि छात्रों को मानसिक और शारीरिक विकास के लिए खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हमेशा भाग लेना चाहिए। लड़कियों की रस्साकशी प्रतियोगिता में आईआईएमटी कॉलेज की टीम में आईईसी कॉलेज ने बाजी मारी। कैरम डबल्स में इनोवेटिव कॉलेज ऑफ फार्मेंसी मोहम्मद बाकर रईस और मोहम्मद नसीम खान ने पहला स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन एकल में आईआईएमटी के मेहुल और अंजना ने बाजी मारी, तो टेबल टेनिस एकल में आईआईएमटी कॉलेज के छात्रों ने सभी को पछाड़ कर पहला स्थान प्राप्त किया।
पीयूबीजी में लायड कॉलेज ऑफ फार्मेंसी ने सभी को चौकाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। गायन में पहला पुरस्कार लॉयड के नील चटर्जी, दूसरा आईआईएमटी के हिमांशु और तीसरा एचआईएमटी कॉलेज के अरशद ने जीता। इस मौके पर आईआईएमटी कॉलेज ऑफ फार्मेंसी के निदेशक डॉ मल्लिकार्जुन ने भी अपने विचार छात्रों के सामने रखे। कॉलेज के प्रबंध निदेशक मयंक अग्रवाल ने छात्रों से कहा कि हर किसी को अपने जीवन में खेल के महत्व को समझना चाहिए। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम खेल से दूर होते जा रहे हैं। इसका असर हमारे स्वास्थ पर भी दिखाई दे रहा है। कार्यक्रम विभाग के अन्य लोग भी शामिल रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*