मुंबई। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उस पर ड्रग्स लेने समेत तमाम गंभीर आरोप हैं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो रिया से लगातार पूछताछ कर रहा था। रिया को गिरफ्तार करने से पहले उनका मेडिकल टेस्ट और कोरोना टेस्ट कराया गया, रिपोर्ट आने के बाद ही रिया को गिरफ्तार कर लिया गया।
उल्लेखनीय है कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामले में रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी का इंतजार फैन्स पिछले काफी वक्त से कर रहे थे। माना जा रहा था कि रिया की गिरफ्तारी सीबीआई द्वारा की जाएगी लेकिन इस केस में ड्रग एंगल आने के बाद से एनसीबी की एंट्री हुई थी, जिसमें पहले ड्रग खरीदने के मामले में रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती की गिरफ्तारी हुई और अब ड्रग मामले में ही रिया चक्रवर्ती को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
रिया चक्रवर्ती पहले मीडिया के सामने ड्रग्स लेने की बात से साफ इनकार कर दिया था। लेकिन एनसीबी के साथ कड़ी पूछताछ में उन्होंने तमाम नए राज पर्दाफाश किए। इसके अलावा ड्रग्स केस में एनसीबी 25 बॉलीवुड सेलेब्स को समन करेगा। रिया ने उन बॉलीवुड पार्टियों के नाम भी दिए हैं जहां ड्रग्स ली जाती थी। रिया का भाई शोविक पहले से ही एनसीबी की रिमांड पर है, कोर्ट ने उसे 9 सितम्बर तक रिमांड पर भेजा है। उसके साथ कई ड्रग पेडलर्स को भी गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा ड्रग्स लाने के आरोप में सुशांत के सहायक दीपेश सावंत को भी एनसीबी ने रिमांड पर लिया हुआ है।


Leave a Reply