लम्भुआ में अवैध शराब पकड़ी गई

विवेक श्रीवास्तव

सुल्तानपुर। अपराध एवं अपराधियो के विरूध्द चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी लम्भुआ महोदय के निर्देशन मे थाना लम्भुआ पुलिस द्वारा मुखविर खास की सूचना पर मु0अ0सं0 186/2020 धारा188/270/307 भादवि व धारा 3 महामारी अधि0 व धारा 56 आपदा प्रबन्धन अधि0 से सम्बन्धित अभियुक्त सुशील सिह पुत्र अज्ञात नि0 बूधापुर थाना लम्भुआ जनपद सुलतानपुर सुभाष वर्मा पुत्र अज्ञात नि0 सेमरी राजापुर थाना लम्भुआ व 02 व्यक्ति नाम व पता अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई की है। घटनास्थल पर एक इंडिगो कार नम्बर यूपी 44 एन 3888 बरामद हुई  है। जिसमें 20 बोतल 375 मी0ली0 अंग्रेजी शराब व 162 बोतल 180मी0ली0 अंग्रेजी शराब को छोडकर अभियुक्तगण मौके से फरार हो गए ।

पुलिस के मुताबिक घटना में प्रयुक्त एक अदद इंडिगो कार सफेद रंग कार बूड़ापुर बाइपास के निकट से बरामद की गई जिसका नम्बर यूपी 44 एन 3888 है जिसमें 20 बोतल 375 मी0ली0 अंग्रेजी शराब व 162 बोतल 180मी0ली0 अंग्रेजी शराब भी वरामद हुई है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में दिलीप कुमार श्रीवास्तव, पुष्पेन्द्र कुमार सिंह, रमेश कुमार तिवारी और रोशन लाल रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*