लॉकडाउन: नए दिशा-निर्देशों का सख्ती से कराएं पालन- गृह सचिव

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के प्रकोप को देखते हुए गृह मंत्रालय ने जहां बुधवार को एक नई एडजवाइजरी जारी की है, वहीं गृह सचिव अजय भल्ला ने सभी राज्यों को इस संबंध में एक पत्र भी लिखा है। इसके तहत उन्होंने राज्यों से नए दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन कराने के लिए कहा है। नई गाइडलाइन में कई क्षेत्रों को 20 अप्रैल से सशर्त काम करने की अनुमति दी गई है।
गौरतलब है कि कोविड-19 के कारण देश में दूसरे चरण के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन बुधवार से शुरू हो गया है। सरकार ने इसे 3 मई तक बढ़ाया है। क्योंकि, देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 11 हजार को पार कर चुकी है। बीते 24 घंटों में 1076 नए मामले सामने आए हैं और 38 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद लॉकडाउन को लेकर सरकार की ओर से रिवाइज गाइडलाइन भी जारी कर दी गई है।
केंद्र और राज्य सरकारें लोगों से लॉकडाउन का पालन करने की लगातार अपील कर रही हैं। क्योंकि तेजी से बढ़ रहे मामलों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*