लॉक डाउन की ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी

डीएम और एसपी ने सील्ड एरिया का किया निरीक्षण 

विवेक श्रीवास्तव

सुल्तानपुर। जिले के खैराबाद मोहल्ले की जामे इस्लामिया मस्जिद में जमातियों के रुके होने व एक सूडानी नागरिक की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद जिला प्रशासन ने खैराबाद मोहल्ले को एक किलोमीटर की एरिया में सील कर रखा है। डीएम सी इंदुमति व एसपी शिव हरी मीणा ने शाहगंज चौराहा नेशनल टॉकीज रोड, दरियापुर रोड और खैराबाद मोहल्ले में जायजा लिया। सील्ड एरिया की निगरानी ड्रोन कैमरे से की जा रही है। जो मंडी चौराहे से खैराबाद मोहल्ले की गलियों व सड़कों पर जाकर निगरानी करेगा। 

जिले में दो व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण मिलने के बाद सख्ती बढ़ा दी गयी है। प्रशासन की चप्पे-चप्पे पर नजर है। लॉक डाउन का पालन न करने वालों को जेल जाना पड़ सकता है।आंगनबाड़ी कार्यकर्ती एवं लेखपालों को तहसील में किट देकर सील किए गए क्षेत्र में रवाना करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जो एरिया सील किए गए हैं वहां पर यह लोग घर-घर जाकर उनकी समस्याओं को बारे में जानेंगे। अगर कोई बीमार होगा तो उसका इलाज की व्यवस्था होगी।  किसी को कोई खाने पीने और किसी चीज की जरूरत होगी तो  उनके घर पर पहुंछाया जाएगा।
सील एरिया खैराबाद में चेक अप के लिए  मेडिकल टीम लगाई गई हैं। टीम में आशाबहू, आंगनबाड़ी, राजस्व कर्मी और पुलिसकर्मी शामिल हैं।

करीब एक किलोमीटर की परिधि की सील एरिया में 9976 घरों में सभी का  मेडिकल चेकप कराया जाएगा। किसी में लक्षण पाये जाने पर क्वारेंटीन किया जाएगा।सील एरिया में सभी सामान डोर टू डोर पहुंचाया जा रहा है और लोगों के घर से बाहर निकलने पर रोक लगा दी गयी है। किसी इलाज के लिये 102, 108 की मदद उपलब्ध है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*