श्रीराम कथा: चौथा दिन, भाव विभोर हुए भक्त

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। वसुंधरा स्थित मेवाड़ संस्थान में मानस मर्मज्ञ संत अतुल कृष्ण भारद्वाज की चल रही श्रीराम कथा के चौथे दिन भगवान श्रीराम की बाल लीला का अद्भुत वर्णन किया गया। संत अतुल कृष्ण महाराज ने कहा कि अयोध्या मनु ने बसाई। अधिकांश देवताओं का जीवन अयोध्या में अधिक बीता। सूर्यवंश में अवतार लेने के बाद भी भगवान ने अपने नाम के साथ चंद लगाया। ये चंद्र भगवान को महत्व देने और सभी में शीतलता का प्रचार-प्रसार किया।
उन्होंने कहा कि श्रीराम के जन्म लेते ही भगवान शिव उनके दर्शन करने वेश बदलकर गए। इस लीला का इतना सुंदर वर्णन किया कि भक्तगण भाव विभोर हो उठे। ठुमक चलत रामचन्द्र बाजत पैंजनिया, मानस की इन पंक्तियों पर संगीत की स्वरलहरियों ने सबको झूमने पर विवश कर दिया। अनेक प्रसंगों से अतुल कृष्ण महाराज ने श्रीराम की बाल लीलाओं का सजीव चित्रण किया।
चौथे दिन मानस पूजन में जजमान मेवाड़ संस्थान के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार गदिया, महासचिव अशोक कुमार सिंघल सपरिवार शामिल हुए। संचालन कवि डॉ. चेतन आनंद ने किया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*