श्री रामकथा: दूसरे दिन मेवाड़ में गूंजी भजनों की स्वरलहरियां

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। वसुंधरा स्थित मेवाड़ संस्थान में हो रही श्रीराम कथा के दूसरे दिन संत अतुल कृष्ण भारद्वाज ने भगवान शिव की कथा का वर्णन किया। उन्होंने सूरदास, हनुमान, कलियुग की महिमा, संतों की कहानी, मीराबाई के प्रसंग सुनाए। बीच-बीच में भजनों की स्वरलहरियों में श्रोता इतना मगन हुए कि नाचने लगे। उन्होंने कहा कि दीन दयाल विरद संभारी, हरहु नाथ मम संकट भारी। उन्होंने कहा कि भगवान की शरण में जो आ गया, उसे भय की आवश्यकता नहीं। भगवान श्रीराम सबके संकट दूर करते हैं। बस उसमें लीन होना चाहिए। भगवान धर्म की स्थापना में आ रही हर बाधा को दूर करते हैं। तन के कष्ट भारद्वाज ऋषि ने दूर किए तो मन के कष्ट दूर करने को वाराणसी स्थापित की।
मानस पूजन में मेवाड़ संस्थान के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार गदिया, महासचिव अशोक कुमार सिंघल, निदेशक डॉ. अलका अग्रवाल, उप निदेशक डॉ. प्रमोद मदेसिया, बबीता सिंघल, मोना सिंघल, नीरू मोदी, नरेश गुप्ता, करुण कौशिक, सर्वोत्तम दीक्षित, अजय गुप्ता, पंकज गौतम, अरुण भारद्वाज, अजय चौहान, गोविंद गदिया आदि शामिल हुए। इस दौरान वरिष्ठ कवि डॉ. चेतन आनंद के नए गीत सुनिये-सुनिये श्रीराम कथा के ऑडियो-वीडियो का संत अतुल कृष्ण भारद्वाज, डॉ. अशोक कुमार गदिया, अशोक कुमार सिंघल और डॉ. अलका अग्रवाल ने संयुक्त रूप से लोकार्पण किया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*