सुल्तानपुर में दूसरा कोरोना मरीज मिलने के बाद हड़कंप जिले और मोहल्लों की सीमाएं सील

विवेक श्रीवास्तव

सुल्तानपुर। जिले में मंगलवार को एक और कोरोना पॉजिटिव मिलने से हडकम्प मच गया है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या दो हो गयी है । पॉजिटिव आई दूसरी रिपार्ट तबलीगी मरकज में शामिल सूडानी नागरिक की है ।

तबलीगी जमात में शामिल 14 व्यक्तियों सहित 40 लोगों की दूसरी सैंपल टेस्ट में एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है बाकी 39 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है।तबलीगी मरकज  में शामिल एक ब्यक्ति मो अब्दुल्ला जैम (32) की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुड़वार में निर्मित L1 हॉस्पिटल में शिफ्ट कर इलाज कराया जा रहा है ।सुलतानपुर में तबलीगी मकरज के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद लॉक डाउन में शख्ती और बढ़ा दी गयी है। शहर के खैराबाद,अन्नू चौराहा,चौक, गंदानाला रोड समेत कई स्थान सील किये गये हैं। इन स्थानों पर होम डिलीवरी के माध्यम से आवश्य सामानों की आपूर्ति कराई जायेगी। सुल्तानपुर-अयोध्या मार्ग पर स्थित द्वारिका गंज पुलिस चौकी के पास बैरिकेडिंग कर रास्ता सील कर दिया गया है।जिले में अब तक 308 लोगों की सैम्पलिंग, कराई गई है जिनमे दो व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। अभी 35 अन्य लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।

डीएम सी इंदुमती ने स्वयं सेवी संस्थाओं को पका-पकाया भोजन के वितरण से पूर्व सम्बन्धित उप जिलाधिकारी से अनुमति लेना अनिवार्य कर दिया है। जिले में दो करुणा संक्रमित केस मरने के बाद जिले वासियों में हड़कंप मचा हुआ है और लोगों में इस बीमारी के प्रति डर व्याप्त हो गया है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*