नई दिल्ली। कोरोना कर्मवीरों को सेना की ओर दी गई सलामी पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन (आरडीए) ने खुशी जताई है। आरडीए का कहना है कि सैनिकों की सलामी से मेडिकल स्टाफ का हौसला बढ़ गया है। डॉक्टरों ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत को पत्र लिखकर शुक्रिया कहा है। डॉक्टरों की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि रक्षा विभाग हमें सुरक्षित रखता है। जब हम छुट्टिया मनाते हैं, तब हमारे सैनिक सुबह मार्च करते हैं। हर दिन सर्विस बिफोर सेल्फ की भावना से काम करते हैं।
बीते कई वर्षों से हमने यह देखा है कि हमारे सैनिक वीरता और लगन से सच्चाई के साथ खड़े रहते हैं। उनके मन में जज्बा होता है कि सबसे पहले भारत और भारतीय फिर वे खुद। रविवार को भारतीय एयरफोर्स ने श्रीनगर से त्रिवेंद्रम और डिब्रूगढ़ (असम) के कच्छ (गुजरात) तक कोविड-19 से जंग लड़ रहे कोरोना वॉरियर्स को सलामी दी। कोविड-19 अस्पतालों में एयरफोर्स ने हौसला बढ़ाया। आरडीए ने कहा कि सैन्य बैंड बजाकर लोगों ने दिखा दिया है कि कोविड-19 से हो रही जंग में वे हमारे साथ खड़े हैं।
दरअसल, कोरोना कमांडोज को रविवार सैनिकों ने सलामी दी। सेना के तीनों अंगों के जवान कोरोना के इलाज में जुड़े हजारों डॉक्टरों, नर्सों और मेडिकल स्टाफ, सफाईकर्मी और दूसरे फ्रंटलाइन योद्धाओं का आभार जताया। कोरोना कमांडोज पर फूल भी बरसाए। सेना ने उत्तर-दक्षिण और पूरब-पश्चिम हर ओर कोरोना कर्मवीरों को सलामी दी।
दरअसल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि सेना के तीनों अंग कोरोना के कर्मवीरों के प्रति आभार प्रकट करेंगे। इसी क्रम में देशभर में तीनों सेनाओं ने कोरोना कर्मयोद्धाओं को सलामी दी। जिन शहरों में फाइटर जेट्स ने फ्लाई पास्ट किया, उनमें दिल्ली, मुंबई, जयपुर, अहमदाबाद, गुवाहाटी, पटना और लखनऊ शामिल हैं। जिन शहरों में ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट फ्लाई पास्ट किया वे शहर हैं श्रीनगर, चंडीगढ़, दिल्ली, जयपुर, भोपाल, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु, कोयम्बटूर और तिरुवनंतपुरम।


Leave a Reply