सोनाली जेटली एमटीवी के रियलटी शो का बनी हिस्सा

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। गाजियाबाद की बेटी सोनाली जेटली 21 अक्टूबर से एमटीवी और एमटीवी बीट्स पर प्रसारित होने वाले देश के सबसे बड़े फैशन हंट कम रियलिटी शो मिस्टर एंड मिस-7 स्टेट्स का हिस्सा बनने जा रही हैं। इस शो में सोनाली जेटली देश के सात राज्यों दिल्ली एनसीआर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, गुजरात, महाराष्ट्र और झारखंंड के धुरंधर प्रतिभागियों से टक्कर लेती नजर आएंगी।
सोनाली जेटली बहुत कम समय से कला के क्षेत्र में मेहनत कर रही हैं। अब उनकी यह मेहनत एमटीवी और एमटीवी बीट्स पर दर्शकों को दिखाई देगी। सोनाली इससे पहले मिस गाजियाबाद 2018, मिस नॉर्थ इंडिया 2018, मिस स्टार फैशन वीक जैसे खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। मशहूर पंजाबी गायक गुरु रंधावा के साथ सोनाली ने एक विज्ञापन फिल्म में भी काम किया है। साथ ही वह आने वाले कई रियलटी शोज़, म्यूजि़क एल्बम और वेब सिरीज़ में भी नजऱ आएंगी।
शनिवार, 12 अक्टूबर को गाजिय़ाबाद में आयोजित एक प्रेसवार्ता में सोनाली ने बताया कि वह नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में स्नातक की छात्रा हैं। प्रेसवार्ता में मिस्टर एंड मिस-7 स्टेट्स के निर्माता वसीम कुरैशी और अनिल उपाध्याय मौजूद रहे। अनिल पत्रकार भी हैं। उन्होंने बताया कि इस शो के सभी 21 एपिसोड्स देहरादून में शूट किए जा चुके हैं और यह शो 21 अक्टूबर की रात 11 बजे से प्रसारित होगा। इस शो में सात राज्यों से 20 लड़के और बीस लड़कियों ने हिस्सा लिया है। शो के जज हैं सोनू सूद, सपना चौधरी, वसीम कुरैशी, रोहित खंडेलवाल, मुक्ता घोष और आकृति गोसाईं।
इस अवसर पर शो के निर्देशक रजत सहगल, एनएसएसएफईई ग्लोविश एंटरटेनमेंट के सीएमडी आदर्श कुमार गुप्ता और एमडी संजय कुमार चौहान मौजूद रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*