राष्ट्रीय जनमोर्चा सम्वाददाता
गाजियाबाद। सत्य विद्या विकास सेवा समिति द्वारा जीटी रोड स्थित ऑप्यूलेंट मॉल में स्टॉर ऑफ एनसीआर कम्पटीशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डांसिंग, सिंगिंग एवं मॉडलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं ने अपनी-अपनी प्रतिभा दिखाई।
प्रतियोगिता कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि भाजपा नेता पंकज त्यागी थे। जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पत्रकार राजकुमार राणा, गौरव बंसल मौजूद रहे। इनके अलावा वीर सिंह त्यागी, संजय बिंदल, मधु शर्मा, इकबाल अहमद, राजू कुमार, पत्रकार राजकुमार राणा, पंकज जाटव और अमित शर्मा भी इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बॉलीवुड एवं टीवी एक्टर्स रसद दिलावर खान, बिग बॉस फेम एवं बॉलीवुड एक्टर जसवंत जाटव, बूगी-बूगी विनर ममता श्रीवास्तव, हरियाणवी एक्टर शिवानी चौधरी, खुशी चौधरी के अलावा शहजाद दिलावर, एडवोकेट जाकिर हुसैन, इमरान सलमानी, अमन जावेद, डॉ हारून, अरशद खान, नितिन शर्मा, निधि वर्मा, प्रमोद दीक्षित, मैरिज सलमानी, सिमरन मोहम्मद गालिब, मुसरान खान, असलम मलिक, नाजिम चौधरी, वसीम अली, विकास मेहरौली, मनीष कुमार, अमन गुर्जर आदि ने कार्यक्रम में भाग लिया।
आईईएस में 44वीं रैंक हासिल कर पूरा किया संकल्प
राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव निवासी संकल्प अग्रवाल ने अपने पहले ही प्रयास में आईईएस में 44वीं रैंक हासिल कर कॉलोनी का नाम रोशन किया है। संकल्प के पिता देवेंद्र अग्रवाल भाजपा नेता हैं। उनकी इस सफलता से जहां पूरे परिवार में खुशी का माहौल है, वहीं एन्क्लेव वासियों में भी संकल्प की सफलता की खुशी साफ देखने को मिल रही है। बुधवार को गुलमोहर आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने संकल्प के घर जाकर उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर देवेंद्र अग्रवाल, दयाल अग्रवाल, अमित सिंगल, विनम्र जैन, सुरेंद्र राजपूत, सुनीता भाटिया, गौरव बंसल, पूनम जैन, एके जैन, राजीव भाटिया, मनवीर चौधरी, एमएन भार्गव आदि मौजूद रहे।


Leave a Reply