अतुल मिश्रा
नोएडा। भारत में केदारनाथ से रामेश्वरम तक एक ही सीधी रेखा में महत्वपूर्ण शिव मंदिर स्थापित हैं। अब इसी कड़ी में श्री रामा कृष्णा धमार्थ सेवा ट्रस्ट वृंदावन में चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग पर एक अद्भुत द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर निर्माण करने का संकल्प लिया है। कथा व्यास आचार्य महेंद्र उपाध्याय ने बताया कि यह मंदिर करीब 10 बीघे जमीन में बनेगा।
महेंद्र उपाध्याय के अनुसार इस पावन कार्य की मुख्य भूमिका में श्री रामा कृष्णा धमार्थ सेवा ट्रस्ट के संस्थापक प्रवीण पांडे हैं। सहयोगी संस्था के रूप में अद्विक आर्या सेवा संस्थान के संस्थापक अतुल मिश्रा और अंतर्यामी सत्संग भवन के संस्थापक प्रवीण शर्मा का विशेष योगदान मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर निर्माण कार्य सनातन प्रेमियों की मदद से से ही संभव है।


Leave a Reply