प्रोफेसर (डॉ.) भरत सिंह
शिक्षा हमारे भविष्य की नींव है, जिसे हमें मजबूती से निर्माण करना चाहिए। किसी भी कोर्स में दाखिला लेने से पहले हर छात्र के मन में सबसे पहले यही सवाल उठता है कि कोर्स पूरा होने के बाद नौकरी मिलेगी या नहीं? फिर काफी रिसर्च के बाद वह उत्तर भारत के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थान ‘प्रिंस इंस्टीट्यूट ऑफ इन्नोवेटिव टेक्नोलॉजी’ (PIIT) ग्रेटर नोएडा की तरफ रुख करता है। पीआईआईटी उच्च स्तरीय शिक्षा के साथ-साथ मजबूत प्लेसमेंट प्रणालियों के लिए भी प्रसिद्ध है। उद्योग-विशिष्ट संकाय सहायता से लेकर नेटवर्किंग के अवसरों और प्लेसमेंट-पूर्व प्रशिक्षण तक हम छात्र-छात्राओं का ख्याल रखते हैं।
नॉलेज पार्क- 3 स्थित प्रिंस इंस्टीट्यूट ऑफ इन्नोवेटिव टेक्नोलॉजी (PIIT) आधुनिक बुनियादी ढांचा, मजबूत प्लेसमेंट, उद्योग-अनुकूल पाठ्यक्रम, अनुभवी शिक्षकों की विशेषज्ञता, सहकर्मी सहायता नेटवर्क, अकादमिक तैयारी और व्यावसायिक आवश्यकताओं के बीच रणनीतिक तालमेल वाला PIIT ग्रेटर नोएडा छात्रों की पहली पंसद है। पाठ्यक्रम को आधुनिक व्यावसायिक प्रक्रियाओं की व्यापक समझ प्रदान करने के साथ ही सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिकता के साथ जोड़ता है, जिससे छात्र वास्तविक दुनिया की चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना कर पाते हैं।
पीआईआईटी के शिक्षक न केवल अकादमिक रूप से योग्य हैं, बल्कि बेहतरीन अनुभव भी रखते हैं। उनकी विविध पृष्ठभूमि उन्हें वास्तविक दुनिया के अनुभव साझा करने में सक्षम बनाती है, जिससे छात्रों में आत्मविश्वास पैदा होता है और उन्हें अपने करियर लक्ष्यों की ओर मार्गदर्शन मिलता है। यहां की आधुनिक सुविधाएं, स्मार्ट क्लास रूम, सुसज्जित पुस्तकालय, विभिन्न ऑनलाइन संसाधन और विशाल कंप्यूटर प्रयोगशालाएं अपनी ओर आकर्षित करती हैं।
संस्थान नियमित रूप से उद्योग जगत के अग्रणी लोगों के साथ कार्यशालाओं और अतिथि व्याख्यानों का आयोजन करता रहता है, जिससे छात्रों को संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों से सीखने का अवसर मिलता है। हम यह भी मानते हैं कि अकादमिक सफलता ‘सफलता’का केवल एक हिस्सा है। क्योंकि संस्थान सांस्कृतिक कार्यक्रमों और नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यशालाओं सहित विभिन्न पाठ्येतर गतिविधियों के माध्यम से सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करता है।
पीआईआईटी में एक समर्पित प्लेसमेंट सेल है जो छात्रों को शीर्ष संगठनों से जोड़ने के लिए सक्रिय रूप से काम करता है। इसके अलावा योग्य छात्रों की सहायता के लिए विभिन्न छात्रवृत्तियां और वित्तीय सहायता विकल्प प्रदान किया जाता है। ‘बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत 50 प्रतिशत वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। हमारी यह प्रतिबद्धता शिक्षा में विविधता और समावेशिता को बढ़ावा देने के लिए संस्थान के समर्पण को दर्शाती है। दूसरी बात यह कि पीआईआईटी सिर्फ डिग्री हासिल करने का संस्थान नहीं है, बल्कि यह सफलता के लिए आवश्यक कौशल, ज्ञान और मानसिकता से लैस करने का एक समृद्ध केंद्र है। शिक्षा के लिए इसे चुनना आप और आपके परिवारों के उज्ज्वल व सफल भविष्य में एक महत्वपूर्ण निवेश है।
(लेखक पीआईआईटी ग्रेटर नोएडा के चेयरमैन हैं।)


Leave a Reply