पीड़ितों ने मुख्यमंत्री से की फरियाद, न्याय की बढ़ी आस

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए फरियादियों से मिले। उनकी समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को समय से समाधान करने का निर्देश दिया। इससे फरियादियों को तय समयसीमा में न्याय मिलने की आस बढ़ गई है। खुद सीएम योगी ने पीड़ितों से कहा है कि आप बेफिक्र होकर घर जाइए, हम हर मामले का उचित निस्तारण कराएंगे।
बरेली से आई एक महिला कैंसर से पीड़ित है। उसने मुख्यमंत्री से इलाज के लिए गुहार लगाई तो सीएम ने उन्हें अस्पताल में एडमिट कराने और उनके समुचित इलाज के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। साथ ही महिला से कहा कि आप अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें, इलाज की चिंता सरकार करेगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में हुए अतिक्रमण को लेकर थोड़ा सख्त दिखे। उन्होंने साफ कहा कि सरकार अतिक्रमण कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। इस पर निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने राजस्व से जुड़े मुकदमों के समयबद्ध निस्तारण पर जोर देते कहा कि राजस्व से जुड़े अधिकारी समय से न्यायालय में बैठें। इस संबंध में निर्णय भी जल्द दें, क्योंकि ऐसा न होने से गरीब वादकारी अधिक प्रभावित होते हैं। जबकि वादकारियों को न्याय दिलाना सरकार की मंशा है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*