‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लगाए 300 पौधे

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को साकार करते हुए इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल प्रताप विहार के कक्षा 7 एवं 8 के विद्यार्थियों तथा शिक्षकों ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत विजयनगर में 300 पौधे लगाए। साथ ही आम नागरिेकों को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने का संकल्प दिलाया।
स्कूल की मीडिया प्रभारी प्रिया वर्मा ने बताया कि पौधरोपण कार्यक्रम में मौजूद नगर निगम के उद्यान निरीक्षक वेद प्रकाश मीणा एवं जोनल हेड माली हिमांशु पाल ने विशेष सहयोग दिया। साथ ही विद्यार्थियों को पौधों के संरक्षण एवं पर्यावरण के महत्व के बारे में जागरूक किया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*