सुल्तानपुर। जिले में कोरोना प्रभावित शहर के खैराबाद मुहल्ले से तीन किलोमीटर दायरे को बफरजोन घोषित किया गया है। लोगों से पूछ्ताछ के आधार पर कराई जा रही जांच में अब तक 64964 लोगों का सर्वे किया जा चुका है। इसमें कोई भी कोविड19 का संदिग्ध नही मिला है न ही किसी का रक्त सैम्पल लिया गया। सर्वे करने वाली संयुक्त समिति के 155 सदस्यों ने 12501घरों में जांच की है।
कूरेभार व दूबेपुर ब्लॉक क्षेत्र व नगर क्षेत्र के लिए अलग अलग टीमे बनी है। नगर क्षेत्र में जांच समिति के 111 सदस्यों ने 8256 घरों का दौरा किया और 42370 लोगों का सर्वे किया। कूरेभार ब्लॉक एरिया में पड़ने वाले 1386 घरों के 6768 लोगों का सर्वे किया गया। जिसके लिए संयुक्त टीम के 12 सदस्यो ने घर- घर जाकर ब्यौरा जुटाया है।
दूबेपुर ब्लॉक क्षेत्र के 2859 घरों के 15826 लोगों का सर्वे जांच टीम के 32 सदस्यों ने किया है। उप जिलाधिकारी रामजी लाल ने बताया कि अभी तक बफर जोन में हुई जांच में कोई संदिग्ध नही मिला न ही कोई रक्त नमूना लिया गया है।
पूछताछ के आधार पर किये जा रहे सर्वे में किसी में कोरोना कोविड 19 के लक्षण भी नही पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि सर्वे पूरे तीन किलोमीटर क्षेत्र के लिए अभी जारी रहेगा। इस तरह से आंकड़ा जुटाकर महामारी पर सीधे व प्रभावी नजर रखी जा सकेगी।
बफरजोन वो क्षेत्र है जिसे संक्रमण से बचाने व संदिग्ध को होम क्वारेन्टीन कर नजर रखने के लिए चिन्हित किया गया है। इसके लिए प्रशिक्षित स्वास्थ शिक्षा कर्मी आंगनबाड़ी व एक पुलिस कर्मी कि संयुक्त टीम बनाई गई है। इस समिति के सदस्य मंगलवार से बफरजोन में सर्वे कर रहे हैं।
Leave a Reply