धूमधाम से किया गणपति विसर्जन

राष्ट्रीय जनमोर्चा
नोएडा। रॉयल नेस्ट सोसायटी में गणपति विसर्जन का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। पहले गौरी शंकर मंदिर में सामूहिक हवन का आयोजन हुआ, जिसमें तमाम लोगों ने हिस्सा लिया और समाज में सुख-शांति बनी रहने की कामना की गई। उसके बाद गजानन फेरी निकाली गई। स्थानीय निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गणपति भजन और ढोल पर जमकर लोग थिरके। अंत में गंगा नहर में गणपति का विसर्जन कर दिया गया।
कार्यक्रम में तरुण कुमार, विनीत त्यागी, गौरव शर्मा, प्रताप राठी, अभिषेक राणा, समीर खोसा, आलोक चतुर्वेदी, अभिनव बाजपेई, तेजश्री बाजपेई, अंजनी झा, देव बसेरा, गौरव पंटोला, दीपू परिमू आदि शामिल रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*