राष्ट्रीय जनमोर्चा। संवाददाता
खुर्जा (बुलंदशहर)। नगर में रानी वाला चौक स्थित श्री गोवर्धन मंदिर से मंगलवार को गोवर्धन महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। नगर पालिका परिषद खुर्जा के अध्यक्ष पति भगवान दास सिंघल ने नारियल फोड़कर यात्रा का शुभारंभ किया। इससे पहले राजीव वार्ष्णेय, शेखर वर्मा, कृष्ण गोपाल सर्राफ, मनीष गुप्ता, डीसी गुप्ता कांटे वाले, विकास वर्मा, विकास सोनी आदि के द्वारा विधि-विधान से गोवर्धन भगवान की पूजा-अर्चना और आरती की गई।
शोभायात्रा में मनमोहक झांकियां, बैंड-बाजे और धार्मिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। भगवान शंकर के अघोरी स्वरूप ने सभी का दिल जीत लिया। रानी वाला चौक से शोभा यात्रा प्रारंभ होकर सब्जी मंडी, अनाज मंडी, महेश चौक, बजरिया बाजार, सर्राफा बाजार, पंसारा बाजार, कबाड़ी बाजार चौराहा, जेवर अड्डा, पदम सिंह गेट, गंगा मंदिर, व्यास मंदिर, हनुमान जी का मंदिर, हनुमान टीला, 84 घंटे वाला घंटा मंदिर, लवली आइसक्रीम, दीवान जी का मंदिर, गोविंद देव, तिल भांडेश्वर मंदिर,गौरी शंकर मंदिर एवं बजाजा बाजार होते हुए पुनः गोवर्धन मंदिर पर आकर संपन्न हुई।
श्रद्धालु भगवान श्री गोवर्धन महाराज के जयकारे लगाते रहे। जगह-जगह समाजसेवी संस्थाओं ने तोरड़ द्वार सजा रखे थे। साथ ही लोगों ने पुष्प वर्षा की एवं जलपान व प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर बंटी वर्मा, राकेश वर्मा, दुर्गेश सर्राफ, भगवान दास सिंघल, सत्य प्रकाश दादू, प्रेम प्रकाश अरोड़ा, देवी शर्मा, सोनू पंडित, ओम प्रकाश शास्त्री, विशेष गर्ग, देवेश वर्मा, चेतन शर्मा, बासु वर्मा, मनीष गुप्ता, विशाल पोद्दार, यश गुप्ता, राजीव, किशन गोपाल सर्राफ, पीयूष खेमका, कुलदीप शर्मा, आशीष गुप्ता, सरिता गुप्ता, ज्ञान प्रकाश वर्मा, प्रमोद वर्मा, राहुल राठी, रविंद्र गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार ‘भारत गौरव’ से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Leave a Reply