राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नोएडा। सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था की नोएडा इकाई द्वारा बच्चों के साथ 2 अक्टूबर को गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी जयंती मनायी गईl इस अवसर पर संस्था की मीडिया प्रभारी बंदना झा ने कहा कि गांधी जी के विचार जन-जन को प्रभावित करते हैं। उनके विचारों में सत्य, अहिंस, प्रेम और शांति की प्रेरणा मिलती है। विश्व के सभी देशों के प्रमुख यह सहर्ष स्वीकार करते है कि गांधी जी के विचारों पर चलकर हर समस्या का समाधान संभव है।
नोएडा महानगर अध्यक्ष कविता सिंह ने गांधी जयंती के अवसर पर कहा कि आज के दिन ही जन्मे देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की भी जयन्ती है। जिन्होने देश को जय जवान जय किसान का नारा दिया। इस अवसर पर बच्चों को फल, बिस्किट आदि वितरित किए गए। कार्यक्रम में रोहित, रोशन, शिवम, खूशबू व संस्था के अन्य सदस्य मौजूद रहे।


Leave a Reply