राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
पटना। देश में इंदिरा गांधी की इमरजेंसी के दौरान छात्र आंदोलन में संपूर्ण क्रांति का नारा देने वाले भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण को बुधवार को उनकी 121वीं जयंती पर पूरे देश ने नमन किया। मुख्यमंत्री नितीश कुमार के साथ-साथ कई दिग्गज नेताओं ने याद किया। इसी श्रंखला में पटना में सनातन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 2150 द्वारा लोकनायक की पुण्य स्मृति में बिहार विकास संवाद एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राज्यसभा के पूर्व सांसद आरके सिन्हा ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यशाला की अध्यक्षता मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसपी शाही ने की। समारोह का संचालन अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 2150 संस्था के राष्ट्रीय संयोजक मनीष श्रीवास्तव ने किया।
उल्लेखनीय है कि जयप्रकाश नारायण का जन्म 11 अक्टूबर 1902 को बिहार के सारण जिले के सिताब दियारा गाँव के एक कायस्थ परिवार में हुआ था। अक्टूबर 1920 में उनका विवाह बिहार के बृज किशोर प्रसाद की बेटी प्रभावती से हुआ। 1998 में उन्हें मरणोपरान्त भारत रत्न से सम्मनित किया गया। इसके अतिरिक्त उन्हें समाजसेवा के लिए 1965 में मैगससे पुरस्कार प्रदान किया गया था।


Leave a Reply