पीओके में आतंकी कैंपों पर सेना की गरजी तोप, 4 लॉन्च पैड तबाह और कई पाक सैनिक ढेर

कुपवाड़ा। भारतीय सेना ने सीमापार पाकिस्तान की ओर स्थित पीओके में बड़ी कार्रवाई करते हुए आतंकवादी कैंपों को निशाना बनाया है। सेना ने तोप से पीओके स्थित 4 आतंकी लॉन्च पैड्स को निशाना बनाते हुए उन्हें तबाह कर दिया है। एएनआई के अनुसार जवाबी कार्रवाई में सेना ने 4 से 5 पाकिस्तानी सैनिकों को ढेर कर दिया है। भारतीय सेना ने पीओके में पाकिस्तानी आतंकियों के ठिकानों पर हमला बोला। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि पीओके में जुरा, एयमुक्कम और कुंडलाशाही में आतंकी लॉन्च पैड को सेना की तोपों ने बीती रात निशाना बनाया। सेना को विश्वसनीय इनपुट् मिला था कि वहां ढेर सारे आतंकी सक्रिय हैं। भारतीय सेना ने पीओके (गुलाम कश्मीर) के अंदर स्थित आतंकी शिविरों पर हमला किया है। यह हमला जम्मू कश्मीर के तंगधार सेक्टर के सामने स्थित पीओके के आतंकी कैंपों पर किए गया है। गुलाम कश्मीर स्थित नीलम घाटी में चार आतंकी लॉन्च पैड को निशाना बनाया गया है। पाकिस्तान में स्थित इन आतंकी कैंप को भारी नुकसान पहुंचने की खबर है। इस दौरान 4 से 5 पाकिस्तानी सैनिकों को सेना ने मार गिराया है। सेना ने इन आतंकी कैंपों को निशाना बनाते हुए जोरदार हमले किए हैं। आर्मी ने आतंकी शिविरों को नष्ट करने के लिए आर्टिलरी गन(तोप) का इस्तेमाल किया है। भारतीय सेना को नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार लॉन्च पैड पर आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष खुफिया जानकारी मिली थी। जिसके बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान सेना द्वारा प्रायोजित आतंकवादियों की घुसपैठ को रोकने के लिए लॉन्च पैड्स को निशाना बनाना शुरू कर दिया। पाकिस्तान की ओर से इस आतंकी कैंप में मौजूद आतंकवादियों को भारतीय सीमा में घुसपैठ कराने की तैयारी चल रही थी। जिसका पता चलने पर सेना ने जवाबी कार्रवाई में यह हमला किया है। भारतीय सेना की उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग(जीओसी) इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने पाकिस्तान के नापाक इरादों की पोल खोलकर रख दी। लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने कहा कि पाकिस्तान की मदद से पीओके में इस समय 200 से 300 के बीच आतंकवादी सक्रिय हैं। लेकिन उन्होंने साफ किया था कि जितने भी संख्या में आतंकी हो, सेना उन्हें खत्म करने में पूरी तरह से सक्षम हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*