आम लोगों के अधिकारों की रक्षा करें अधिवक्ता: केजी बाला कृष्णनन

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता

ग्रेटर नोएडा। शहर के नॉलेज पार्क स्थित आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज में दो दिवसीय आईआईएमटी राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता 2019 का रविवार को समापन हो गया। इस मूट कोर्ट में देश के 48 कॉलेज और विश्वविद्यालय की टीमों ने भाग लिया। कोर्ट का शुभारंभ विधि आयोग के चेयरमैन जस्टिस राजेश टंडन ने किया। जबकि आईआईएमटी कॉलेज ऑफ लॉ के डॉयरेक्टर पंकज द्विवेदी ने जस्टिस राजेश टंडन का स्वागत तुलसी का पौधा देकर किया। मूट कोर्ट के दौरान केजी बालकृष्णन ने कहा कि छात्रों को एक दूसरे से अपने-अपने विचार शेयर करने चाहिए। एक वकील के लिए पब्लिक रिलेशन बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस समय ल़ॉ क्षेत्र में अपार संभावनाए हैं। वक ील को हमेशा लोगों के अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। एक अच्छा वकील बनने के लिए नॉलेज रखना जरूरी है। इस दौरान पूर्व न्यायाधीश हाई कोर्ट इलाहाबाद जेड.यू खान, डालसा की चैयरमेन मीनाक्षी सिन्हा, वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी ललित मुद्गल ने भी अपने विचार रखे। मुंबई के छात्रों को ट्राफी सहित 21 हजार रुपये का इनाम दिया गया। दूसरा स्थान रेयान कॉलेज ऑफ पंजाब के छात्रों को 11 हजार रुपये का इनाम दिया गया। बाबू बनारसी दास विवि लखनऊ को छात्रों को तीसरे स्थान के लिए 5100 रुपये का इनाम दिया गया। बेस्ट मूटर के लिए गीता रतन लॉ कालेज रोहणी दिल्ली को 2100 रुपय के विशेष पुरस्कार के रूप में ओपी जिंदल विवि सोनीपत हरियाण को 2100 का इनाम दिया गया। बेस्ट शोधार्थी का पुरस्कार रौनक सूट बेनेट विवि ग्रेटर नोएडा को दिया गया। कॉलेज के प्रबंध निदेशक मयंक अग्रवाल ने भी छात्रों के सामने अपने विचार रखे। इस मौके पर लॉ डिपार्टमेंट ने डायरेक्टर पंकज दिवेदी, अधिवक्ता राकेश जौली, विधि विभाग समन्वय प्रशांत मावी, शेलेष त्रिपाठी, डॉ. धीरेंद्र सिंह, डॉ मोनिका रस्तोगी, डॉ मुनीश शर्मा, अपर्णा सिंह, शीनम, राइस्ता, राजेन्द्र कुमार, अमृत लाल सहित कई लोग मौजूद रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*