राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
खुर्जा। नगर की 125 वर्ष से भी पुरानी पारपंरिक रामलीला इस वर्ष भी श्री रामलीला महोत्सव समिति के द्वारा भव्य रूप से आयोजित की जाएगी। यह जानकारी देते हुए समिति के पदाधिकारी ने बताया कि रामलीला के आयोजन में पुलिस प्रशासन से लेकर सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग मिलता है। साथ ही लीला को खबरों के माध्यम से पूरे देश में पहुंचाने वाले पत्रकारों का भी उन्होंने आभार प्रकट किया।
रामलीला के जनरल मैनेजर व पूर्व पालिका अध्यक्ष राजीव बंसल ने पत्रकार वार्ता में बताया कि श्री रामलीला महोत्सव समिति 125 साल से लगातार रामलीला का सफल आयोजन करती आ रही है। इस वर्ष भी रामलीला अपने पांरपरिक रूप से आयोजित की जायेगी। इस कार्य में नगर के सभी समाज का सहयोग प्राप्त हो रहा है। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि कमेटी अपने कर्तव्य का निर्वाहन करेगी तो पत्रकारों का भी वह पूर्ण सहयोग चाहते हैं। उन्होंने रामलीला को और अच्छा बनाने के लिए पत्रकारों से उनकी राय और सुझाव भी मांगे हैं।


Leave a Reply