राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
झज्जर। जिला मुख्यालय के अंतिम छोर पर बसे वीरों की देवभूमि कहे जाने वाले गांव धारौली की सामाजिक संस्था मां-मातृभूमि सेवा समिति द्वारा दो स्कूलों के 63 जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्वेटर और जर्सी वितरित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महंत बाबा शिवपुरी महाराज रहे। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि हम सभी को अपनी नेक कमाई से कुछ अंश सामाजिक कार्यों में खर्च करना चाहिए, ताकि लोगों में सेवा भावना जागृत हो सके।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि धर्मेंद्र यादव रहे, जबकि एडवोकेट विजय पाल रिंकू कोसलिया ने अध्यक्षता की। शिक्षक कृष्ण कुमार ने मां-मातृभूमि सेवा समिति की विद्यार्थियों को निःशुल्क जर्सी-स्वेटर वितरण करने के लिए प्रशंसा की है।
संस्था के अध्यक्ष समाजसेवी युद्धवीर सिंह लांबा 19 बार रक्तदान कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि डॉ.दीपक चौधरी, धर्मेंद्र यादव, इंजीनियर अजय जांगड़ा, विक्रम यादव, भूदत्त शर्मा, इंजीनियर अमित दांगी, कृष्ण यादव, रक्तदानी नितेश भौरिया, एडवोकेट विजय पाल रिंकू आदि के सहयोग से यह कार्यक्रम 21 अक्टूबर को संपन्न किया गया है। वहीं राकेश सैनी ने जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा सामग्री प्रदान की है। लांबा ने सभी सहयोगियों का धन्यवाद किया है।


Leave a Reply