संजीव शर्मा / राष्ट्रीय जनमोर्चा
खुर्जा (बुलंदशहर)। श्री रामलीला कमेटी (रजिस्टर्ड) खुर्जा के तत्वावधान में श्री रामलीला महोत्सव खुर्जा बहुत ही धूमधाम के साथ लख्खी मेला के रूप में मनाया गया। लीला का मंचन पंडित वेद प्रकाश ने किया। मेघनाथ वध के बाद रावण ने अपने भाई अहिरावण एवं महिरावण को पाताल लोक से बुलवाकर पूरी स्थिति से अवगत कराया। अहिरावण एवं महिरावण राम-लक्ष्मण को पाताल लोक ले जाकर मां काली के समक्ष बलि देना चाहते थे, तभी हनुमान ने पंचमुखी रूप में अहिरावण का वध किया और राम-लक्ष्मण को पाताल लोक से बाहर ले आए।
मां काली की शोभा यात्रा का भव्य स्वागत :
इससे पूर्व चिरंजीलाल अखाड़ा कैंप कार्यालय श्री राम लीला ग्राउंड से काली की शोभा यात्रा निकाली गई। जिसका अनेक स्थानों पर आरती उतारकर पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया। रण में कूद पड़ी महाकाली के जय घोष से वातावरण गूंजायमान हो उठा। महाकाली सिर पर मुकुट, हाथ में खड़ग- खप्पर और गले में नरमुंड की माला पहने अपने रौद्र रूप में रामलीला ग्राउंड स्थित बाड़े में प्रकट होती हैं।
और रावण का अंत हो जाता है :
अंत में श्रीराम रावण का भीषण युद्ध होता है। श्रीराम के भीषण बाणों के बावजूद रावण पुनर्जीवित हो उठाता है। विभीषण के इशारे पर श्रीराम बाणों का प्रहार नाभि में करते हैं। नाभि का अमृत नष्ट होते ही रावण गिर जाता है और मृत्यु को प्राप्त होता है। चारों ओर खुशी की लहर दौड़ जाती है। देवता पुष्प वर्षा करते हैं। जय श्रीराम के उद्घोष से वातावरण गूंजायमान हो उठता है।
अधर्म पर धर्म की विजय हुई :
रामलीला के मीडिया संयोजक डीसी गुप्ता ने बताया कि असत्य पर सत्य, बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय हुई। इस अवसर पर सबसे ऊंचा 80 फीट का रावण का पुतला रामलीला ग्राउंड खुर्जा में जलाया गया। अधर्म के प्रतीक रावण को जलते हुए देखने के लिए दूर दराज से हजारों लोग एकत्र हुए। अधर्म का नाश हुआ, धर्म की विजय हुई।
मुख्य अतिथि डॉ चंद्र मोहन उपस्थित रहे :
भगवान श्रीराम ने विभीषण का राज तिलक किया। सीता जी आगमन हुआ। उन्हे अग्नि परीक्षा देनी पड़ी। श्रीराम सीता का लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान सहित अयोध्या को प्रस्थान लीलाओं का सजीव, मार्मिक एवं हृदय स्पर्शी चित्रण हुआ। जो धर्म की रक्षा करते हैं, धर्म उनकी रक्षा करता है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ चंद्र मोहन प्रदेश मंत्री उत्तर प्रदेश भाजपा, नाहर सिंह जिला पंचायत सदस्य, प्रणवीर सिंह जिला पंचायत सदस्य पति, अजीत पाल सिंह जिला पंचायत सदस्य पति, संदीप कुमार जिला पंचायत सदस्य की गरिमामय उपस्थिति रही।
कमेटी सदस्यों का सहयोग प्राप्त हुआ :
नवीन कुमार प्रधान, नन्द किशोर शर्मा महामंत्री, राजीव बंसल जनरल मैनेजर, सचिन बंसल कोषाध्यक्ष, प्रमोद वर्मा मंत्री, विनीत आर्य कॉर्डिनेटर, भगवत प्रसाद पोद्दार उप प्रधान, उमाशंकर अग्रवाल मंत्री, लीला इंचार्ज आशीष गोविल, मंदिर इंचार्ज अशोक पालीवाल, अरुण कुमार बिंदा वाले, कस्टोडियन अशोक कुमार टिम्मी, राजेश शर्मा (राजा), रवि शंकर अग्रवाल, महेश भार्गव, संजय भगत, सचित गोविल, पुनीत साहनी, विशाल वाधवा, डॉक्टर अनिल , वासुदेव शर्मा, देवेंद्र आर्य, सतीश शर्मा, राजीव वार्ष्णेय, राजीव वर्मा, पवन कुमार, विकास वर्मा, चंद्रप्रकाश तायल मीडिया प्रभारी, डी सी गुप्ता कांटे वाले मीडिया संयोजक, ललित गुप्ता मीडिया सहसंयोजक, दशहरा इंचार्ज शशिकांत आर्य, संयोजक ज्योति कुमार शर्मा, सह संयोजक योगेंद्र त्यागी आदि अनेक कमेटी सदस्यों का सहयोग प्राप्त हुआ।


Leave a Reply