खुद में आनंदित रहना ही जीवन जीने का आसान उपाय : एमके सेठ

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। दूरसंचार निगम के मुख्य महाप्रबंधक एवं मोटीवेशनल गुरु एमके सेठ ने कहा कि खुद को जानना और उसी में आनंदित रहना ही जीवन का असीम आनंद पाने का आसान उपाय है। मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विवेकानंद सभागार में लॉ के विद्यार्थियों को उन्होंने यह बात कही।
एमके सेठ ‘असीम आनंद पाने का आसान उपाय’ विषय पर अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपने लक्ष्य को निर्धारित करके ही अपना मार्ग चुनें। सफलता तभी मिलेगी। सफलता पाने के लिए सुस्ती का त्याग करना होगा। रोजाना व्यायाम करें, स्वस्थ रहें और अपने गुरु एवं शिक्षकों की बताई बातों पर अमल करें।
उन्होंने कहा कि जीवन में किसी से द्वेषभावना न रखें। सभी को एक समान समझें। मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की निदेशक डॉ. अलका अग्रवाल ने एमके सेठ को संस्थान की ओर से स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। मंच संचालन अमित पाराशर ने किया।

admin
About admin 3409 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*