श्रीराम-भरत मिलाप देख खुर्जा में भावुक हुए दर्शक

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
खुर्जा (बुलंदशहर)। इस नगर को मिनी काशी कहा जाता। यहां रामलीला 125 वर्ष से अधिक साल से परंपरागत तरीके से की जा रही है। भाईचारे का यह एक बहुत बड़ी मिसाल है। उसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए लंका विजय के बाद भगवान राम माता सीता और लक्ष्मण के साथ पुष्पक विमान से अयोध्या लौट आए हैं। भरत और शत्रुघ्न उन्हें देखते ही भावविह्वल हो उठे। राम ने भारत को गले से लगा लिया। गला रुध गया और आंखें भर आईं। यह दृश्य देखकर दर्शक भी भावुक हो उठे।
इस मंचन का सुंदर वर्णन करते हुए आचार्य पंडित वेद प्रकाश भारद्वाज और पंडित प्रेम प्रकाश शर्मा के द्वारा भरत मिलाप संपन्न कराया। इस दौरान भारत मिलाप शोभा यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई रामलीला ग्राउंड पहुंची। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह तोरण द्वार बनाए और पुष्प वर्षा की। सड़क के दोनों तरफ, छतों पर और रामलीला ग्राउंड में हजारों लोगों की भीड़ भरत मिलाप देखने को उत्साहित थी। चारों तरफ जय सियाराम का उद्घोष हो रहा था।
कवि सम्मेलन का दर्शकों ने लिया आनंद :
इस अवसर पर देर रात्रि रामलीला ग्राउंड जंक्शन रोड खुर्जा में हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य कवियों में सुरेश अलबेला, सुमित ओरछा, चेतन चर्चित, सपना सोनी, मोहन मुतंजिर, डॉक्टर प्रतीक गुप्ता आदि शामिल रहे। सभी ने हास्य व्यंग की एक से बढ़कर एक कविता प्रस्तुत कर श्रोताओं का दिल जीत लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने सभी को दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
इन सदस्यों का विशेष सहयोग रहा :
मीडिया संयोजक डीसी गुप्ता ने बताया कि नवीन कुमार प्रधान, नन्द किशोर शर्मा महामंत्री ,राजीव बंसल जनरल मैनेजर, सचिन बंसल कोषाध्यक्ष, प्रमोद वर्मा मंत्री, विनीत आर्य कॉर्डिनेटर, भगवत प्रसाद पोद्दार उप प्रधान, उमाशंकर अग्रवाल मंत्री, लीला इंचार्ज आशीष गोविल, मंदिर इंचार्ज अशोक पालीवाल, अरुण कुमार बिंदा वाले, कस्टोडियन अशोक कुमार टिम्मी, राजेश शर्मा (राजा), रवि शंकर अग्रवाल, महेश भार्गव, संजय भगत, सचित गोविल, पुनीत साहनी, विशाल वाधवा, डॉक्टर अनिल , वासुदेव शर्मा, देवेंद्र आर्य, सतीश शर्मा, राजीव वार्ष्णेय, राजीव वर्मा, पवन कुमार, विकास वर्मा, चंद्रप्रकाश तायल मीडिया प्रभारी, डी सी गुप्ता कांटे वाले मीडिया संयोजक, ललित गुप्ता मीडिया सहसंयोजक, शशिकांत आर्य, ज्योति कुमार शर्मा, योगेंद्र त्यागी, भरत मिलाप इंचार्ज अनमोल ठाकुर, संयोजक विक्की अग्रवाल, अमित महेश्वरी, रुपेश अग्रवाल, कवि सम्मेलन संयोजक विकास गोयल, निखिल पोद्दार आदि अनेक कमेटी सदस्यों का सहयोग प्राप्त हुआ।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*