आज हर नागरिक गर्व से कहता है कि हम उत्तर प्रदेश के निवासी हैं: सीएम योगी

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को मोदीनगर में थे। उन्होंने कहा कि यूपी में भाजपा सरकार बनने से पूर्व अव्यवस्था एवं अराजकता का माहौल था। पूरा प्रदेश पिछड़ता चला गया। यहां तक कि 2014 से पहले यूपी के नागरिक अपनी पहचान छिपाते थे लेकिन आज हर नागरिक गर्व से कहता है कि हम उत्तर प्रदेश के निवासी हैं।
सीएम योगी काईट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, दिल्ली-एनसीआर गाजियाबाद के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर रजत जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। उन्होंने नए शैक्षणिक ब्लॉक का उद्घाटन किया और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, रोबोटिक्स व ड्रोन प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न उत्कृष्टता केंद्रों का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह, विधायक अतुल गर्ग व एपीजे अब्दुल कलाम के कुलपति जेपी पाण्डेय भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने काईट परिवार को सफलता के 25 वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें बधाई दी है।
मुख्यमंत्री योगी ने 16 छात्र—छात्राओं को उपाधि प्रदान की। साथ ही काईट कॉलेज में उत्कृष्ट सेवा देने वाले अध्यापकों सहित पूर्व छात्रों को भी सम्मानित किया। इस मौके पर राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप, संस्थान के निदेशक डॉ. ए. गर्ग, राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, मेयर सुनीता दयाल, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री ममता त्यागी, विधायक अजीत पाल त्यागी, मीडिया प्रतिनिधि आदि गणमान्य उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*