नृत्य व संगीत प्रतियोगिता में कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा, मोहा मन

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
वृंदावन (मथुरा)। ‘श्रीनृत्यांजलि’ (Shreenrityanjali) संस्था द्वारा ‘श्रीकृष्णा कला संस्कृति महोत्सव’ के तीसरे सीजन के तहत वृंदावन (मथुरा) में 17 नवंबर से तीन दिवसीय नृत्य व संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ‘गिविंग हैंड्स वेलफेयर फाउंडेशन, नई दिल्ली’ के सहयोग से ‘वृंदावन शोध संस्थान’ में आयोजित इस कार्यक्रम में दिल्ली की ‘Dance शाला’ डांस एकेडमी समेत तमाम शहरों से आए कलाकारों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम की डायरेक्टर/ आयोजक और ‘गिविंग हैंड्स वेलफेयर फाउंडेशन की प्रेजिडेंट डॉ. सुमिता दत्ता रॉय और संदीप दत्ता रॉय ने बताया कि तीन दिवसीय इस प्रतियोगित में कुल 387 प्रतिभागियों ने भाग लिया। मथुरा वृंदावन के मेयर विनोद अग्रवाल, पूर्व मंत्री (उत्तर प्रदेश सरकार) रविकांत गर्ग, नगर पालिका चेयरमैन मुकेश गौतम, ‘गिविंग हैंड्स वेलफेयर फाउंडेशन के जनरल सेक्रेट्री गिरीश मित्तल और बीजेपी नेता बिंदिया जैन कार्यक्रम में बतौर अतिथि शामिल हुए। प्रतियोगिता में कथक गुरु शीतल उरांव ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के बाद विजेता कलाकारों और उनकी टीमों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
दिल्ली से आए ‘Dance शाला’ एकेडमी के प्रशिक्षक प्रियंका शर्मा, विक्की, अंकित शर्मा और राहुल ने बताया कि प्रतियोगिता में उनका अनुभव काफी अच्छा रहा। डांस में प्रखर, अंजलि, हर्षिता, काव्या, आरव, खुश और गिटार में अंकित शर्मा, अभीष्ट, उत्सव, अनंश, सारांश, जिया और ईशान ने शानदार प्रदर्शन किया।

admin
About admin 3418 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*