विकसित भारत संकल्प यात्रा में किसानों को बताया पीएम योजना का लाभ

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। ग्राम मटियाला व दौसा बंजारपुर में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान अशोक प्रधान रहे और कार्यक्रम की अध्यक्षता मीर सिंह ने की। प्रधान मंत्री का रिकार्ड किया गया संदेश, विकसित भारत के लिए संकल्प वीडियो और प्रारम्भिक चलचित्र का प्रसारण किया गया।
शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में योजनाओं के सफल लाभार्थियों द्वारा अपने अनुभव साझा किया गया। कृषक कृपाल सिंह व राजाराम ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और ब्रजमोहन ने फसल उत्पादन के बारे में प्रकाश डाले। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से किसानों को खेती करने में काफी मदद मिलती है और कृषि विभाग द्वारा सब्सिडी पर मिलने वाले उन्नत बीज से उन्हें फसल उत्पादन में काफी लाभ हुआ है।
कार्यक्रम में कृषि विभाग, राजस्व विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, सहकारिता विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, अग्रणी जिला प्रबन्धक, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग, आपूर्ति एवं विपणन विभाग, नेहरू युवा केन्द्र, राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना महिला एवं बाल पुस्टा आहार विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा स्टाल लगाकर जनमानस की समस्याओं सुना गया और सुझावों पर विचार किया गया। इस अवसर पर किसानों सहित बड़ी संख्या में लाभार्थी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*