सिलवासा में ‘श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ’ कलश यात्रा के साथ प्रारंभ

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
सिलवासा। राधेश्याम सेवा समिति द्वारा सिलवासा में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का त्री दिवसीय भव्य आयोजन किया गया है। श्री रेजिडेंसी, भुरकुड फलिया, सिलवासा में आयोजित यह भागवत कथा 2 दिसंबर तक चलेगी, जहां प्रसिद्ध भागवत मर्मज्ञ पं. गणेशानंद शास्त्री के श्रीमुख से उधृत श्रीमद् भागवत कथा का लोग श्रवण कर सकेंगे।
आयोजन के प्रथम दिन गुरुवार को भव्य कलश यात्रा और श्रीमद् भागवत कथा पोथी पूजन के बाद यह ज्ञान यज्ञ आरंभ हुआ। आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराई है। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जगदीश पांडे ‘बबलू’, रत्नेश मिश्रा, सुनील दुबे, नरेंद्र मौर्य, जे.पी. मिश्रा, योगेश दिशले, विनोद सिंह और सुरेंद्र राय विशेष रूप से परिश्रम कर रहे हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*