इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल में ‘पेज टू स्टेज’ का भव्य आयोजन

राष्ट्रीय जनमोर्चा। संवाददाता
गाजियाबाद। इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल प्रताप विहार में वार्षिक अंतरविद्यालयी शेक्सपियर नाट्य प्रतियोगिता ‘पेज टू स्टेज’ का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में एनसीआर के विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागी विद्यार्थियों ने महान नाटककार विलियम शेक्सपियर की कालजयी रचनाओं को मंच पर जीवंत करते हुए शानदार अभिनय प्रतिभा का परिचय दिया। प्रभावशाली संवाद, उत्कृष्ट अभिनय, आकर्षक वेशभूषा एवं मंच सज्जा ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का एक अन्य आकर्षण शेक्सपियर पर आधारित विशेष क्विज़ प्रतियोगिता रही, जिसमें विद्यार्थियों ने शेक्सपियर के जीवन, साहित्यिक कृतियों एवं नाटकों से संबंधित अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रतिभागियों एवं विद्यालयों को सम्मानित किया गया। प्रतिष्ठित विजेता ट्राफी एलेनहाउस पब्लिक स्कूल एवं श्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल प्रताप विहार के सक्षम चौधरी को मिला।
निर्णायक मंडल में शाजी मैथ्यू, अरुणा आनंद एवं शिवानी दीक्षित शामिल रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों का निष्पक्ष मूल्यांकन किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मधुकर प्रिय ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि रंगमंच आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं अभिव्यक्ति कौशल विकसित करने का सशक्त माध्यम है। अंत में डॉ. सना जैहरा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

admin
About admin 3420 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*