खुर्जा में आयोजित किया गया आभा कार्ड कैंप

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
खुर्जा (बुलंदशहर)। वैशाली कॉलोनी गली नंबर 3 में डीसी गुप्ता कांटे वालों के द्वारा आभा कार्ड का कैंप लगाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व जिला महामंत्री सचिन शर्मा ने किया। शुक्रवार को आयोजित कैंप में 150 आभा कार्ड और 46 आयुष्मान कार्ड बनाए गए। इस मौके पर मेरठ से आए डॉक्टर नवीन राजपूत और बुलंदशहर की साक्षी राजपूत उपस्थित रहे।
डॉक्टर नवीन राजपूत ने हमारे संवाददाता को बताया कि वह और उनकी टीम देश के सबसे ज्यादा आईडी बनाने वालों में से एक हैं। अब तक वह 3 लाख आभा कार्ड और 50000 आयुष्मान कार्ड बना चुके हैं। कैंप में डीसी गुप्ता कांटे वाले, पवन गौतम फायरफाइटर, राम दिवाकर, सर्वेंद्र पंडित, रवि अग्रवाल वैशाली, पवन अग्रवाल वैशाली, प्रदीप मित्तल वैशाली, सजल वर्मा, संजय वर्मा, रवि शंकर अग्रवाल, अजमेर सिंह वालिया, विकास मोबाइल वाले, विनोद शुक्ला, प्रमोद भारद्वाज गुरुजी आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*