विश्व एड्स दिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को किया जागरूक

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। विश्व एड्स दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शंभू दयाल कॉलेज में हस्ताक्षर अभियान, एड्स प्रदर्शनी और संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा भवतोष शंखधर तथा शंभू दयाल कॉलेज की डीन कमलेश भारद्वाज ने संयुक्त रूप से किया।
शुक्रवार को डा शंखधर ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए बताया कि एड्स एक लाइलाज बीमारी है, किंतु सही जानकारी एवं बचाव के माध्यम से न सिर्फ इससे बचा जा सकता है बल्कि इस बीमारी को खत्म भी किया जा सकता है। उन्होंने इस भयानक रोग से लड़ने के लिए समुदाय को आगे आने की अपील की। साथ ही दिशा क्लस्टर के बृजेश कुमार ने सभी को एचआईवी एड्स के लक्षणों एवं बचाव के बारे जानकारी दी।
डीपीसी राघवेंद्र चौहान द्वारा युवाओं से अपील की गई की युवा देश का भविष्य है, अतः उनका योगदान और भागीदारी एक रोग की रोकथाम के अत्यंत महत्वपूर्ण है। मंच संचालन प्रोफेसर डा रीना शर्मा ने किया। कार्यक्रम का समन्वय जिला टीबी एचआईवी कोऑर्डिनेटर श्रीमती निधि त्रिखा ने किया। कार्यक्रम में एनजीओ भागीरथ सेवा संस्थान, अभिव्यक्ति फाउंडेशन, नेचर्स केयर तथा नेहरू युवा ग्रामीण महिला संस्थान द्वारा सुंदर एवं ज्ञानपरक प्रदर्शनी का आयोजन कर उपस्थित छात्रों एवं जन समूह को एचआईवी एवं एड्स के बारे में जानकारी दी गई। डीन कमलेश भारद्वाज ने अंत में सभी के प्रति धन्यवाद जताया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*