अखिल भारतीय चित्रगुप्त कायस्थ महासभा के अशोक कुमार श्रीवास्तव जिधाध्यक्ष मनोनीत

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गौतम बुद्धनगर। छपरौला स्थित भगवान चित्रगुप्त मंदिर परिसर में अखिल भारतीय चित्रगुप्त कायस्थ महासभा द्वारा एक बैठक कर गौतम बुद्धनगर जिले की टीम की घोषण कर दी गई है। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव और राष्ट्रीय महासचिव व वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन ने बैठक को संबोधित करते हुए अशोक कुमार श्रीवास्तव को जिलाध्यक्ष और शरद चंद्र श्रीवास्तव को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष मनोनीत किया है।
रविवार, 3 दिसंबर को एबीसीकेएम की आयोजित बैठक से पहले भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की गई। उसके बाद जिला कार्यकारिणी का गठन हुआ। जिलाध्यक्ष के अलावा इसी कड़ी में तीन संगठन सचिव विनय कुमार कुलश्रेष्ठ, संजय श्रीवास्तव, नवनीत श्रीवास्तव, दो सांस्कृति प्रकोष्ठ के सचिव अवधेश श्रीवास्तव और अंकित श्रीवास्तव और कोषाध्यक्ष रितेश श्रीवास्तव बनाए गए हैं। साथ ही श्रीमती लक्ष्मी श्रीवास्तव को महिला प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत-सम्मान किया गया।
अखिल भारतीय चित्रगुप्त कायस्थ महासभा के उपस्थित सदस्यों ने संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव, राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र बच्चन और नंदग्राम चित्रांश एसोसिएशन के संस्थापक विनोद कुमार श्रीवास्वत व अध्यक्ष राजन श्रीवास्तव का भी फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। संस्थापक विजय कुमार श्रीवास्तव ने सभी का आभार जताते हुए कायस्थ समाज की एकता पर जोर दिया और साथ ही संस्था के शीघ्र विस्तार करने की बात भी कही है।
इस अवसर पर मनोज श्रीवास्तव, डा. बृज किशोर श्रीवास्तव, संजय लाल श्रीवास्तव, राजन कुमार श्रीवास्तव, सुरेश कुमार श्रीवास्तव, रविशंकर श्रीवास्तव, अंब्रिश श्रीवास्तव, हिमांशु कुमार श्रीवास्तव, अंकित कुमार श्रीवास्तव, मयंक श्रीवास्तव, गुदलेश श्रीवास्तव, पप्पू श्रीवास्तव, अवनीश कुमार श्रीवास्तव, रीना कुलश्रेष्ठ, पूजा श्रीवास्तव, अलका, प्रीति आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*