नुक्कड़ नाटक व रैली के जरिये वोटर बनने के लिए नागरिकों को किया जागरूक

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के शिक्षा विभाग की ओर से वोटर चेतना महाभियान के तहत वसुंधरा क्षेत्र में विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकाली। कॉलेज परिसर एवं आदर्श पार्क में नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। विद्यार्थियों ने सहपाठियों और क्षेत्रीय नागरिकों से चुनावों में वोटर बनने और वोट अवश्य देने की अपील की।
गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में नाटक के माध्यम से बताया गया कि वोट देना हमारा मौलिक अधिकार है। इसे बड़ी गंभीरता से लेना होगा। क्योंकि देश का भविष्य हमारे वोट पर टिका है। लोकतंत्र में वोटर की महत्वपूर्ण भूमिका है। नाटक का संचालन डॉ. स्मृति लता सिन्हा और डॉ. सुषमा रानी ने किया। इस अवसर पर इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार गदिया और निदेशक डॉ. अलका अग्रवाल उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*