राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय कला, साहित्य, संस्कृति एवं पत्रकारिता सम्मान -2023 की घोषणा कर दी गई है। सम्मान समारोह का भव्य आयोजन 24 दिसंबर को आईटीओ, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित संस्कार भारती में किया जाएगा। समारोह में अमेरिका, नेपाल और भारत के 11 राज्यों के अवार्डी शामिल होंगे। देश को कला-साहित्य की एक नयी विधा देने वाले सुरेशपाल वर्मा ‘जसाला’ की एकसाथ 25 पुस्तकों का विमोचन और कई साहित्यकारों की पुस्तकों की प्रदर्शनी देखने को मिलेगी। साथ ही शिक्षाविद् श्री योगेश चन्द्र कुलश्रेष्ठ को ‘राष्ट्र विभूषण’ और वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन को ‘भारत गौरव सम्मान -2023’ प्रदान किया जाएगा।
जसाला फाउण्डेशन (पंजी) दिल्ली एवं सुप्रभात मंच (पंजी) दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रहे सम्मान समारोह के प्रभारी सुरेश पाल वर्मा के अनुसार राष्ट्र विभूषण, भारत गौरव, राष्ट्र रत्न, साहित्य शिरोमणि, साहित्य रत्न, साहित्य विभूति और साहित्य गौरव सम्मान -2023 सात श्रेणियों में प्रदान किया जाएगा। इसके लिए गुजरात, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, बिहार, झारखंड, असम, मध्य प्रदेश और चंडीगढ़ के अवार्डी चयनित किए गए हैं।
राष्ट्र विभूषण सम्मान
उन्होंने बताया कि इस सम्मान पाने वालों की सूची में वैशाली उत्तर प्रदेश के योगेश चन्द्र कुलश्रेष्ठ, लखनऊ के प्रो विश्वम्बर शुक्ल, दिल्ली के पीतम सिंह ‘प्रीयतम’, दिल्ली के डॉ सुरेन्द्र वर्मा, विजय कुमार स्वर्णकार, पवन वर्मा शाहीन, रमाकांत कौशिक, अरुण कुमार शर्मा, सीके शर्मा, रामचरण सिंह साथी, कानपुर उत्तर प्रदेश के रामप्रकाश वर्मा, राजस्थान के संजीव वर्मा सलिल, उत्तराखंड के साधुराम पल्लव और कुलदीप कुमार शामिल हैं।
राष्ट्र रत्न सम्मान – 2023
उपरोक्ता सम्मान के लिए सचिन वर्मा मल्टीनेशनल कंपनी गुरुग्राम, दिव्या वर्मा सनसिटी स्कूल गुरुग्राम, संदीप वर्मा मल्टीनेशनल कंपनी नोएडा, डॉ नवीन वर्मा दिल्ली सरकार, गौरव वर्मा मल्टीनेशनल कंपनी अमेरिका, अंकिता बिजपुरिया मल्टीनेशनल कंपनी अमेरिका, डॉ नीरज धोलियान दिल्ली सरकार, शुभम धोलियान सीए दिल्ली और प्रीति वर्मा सीए दिल्ली के नाम शामिल हैं।
भारत गौरव सम्मान- 2023
इस सम्मान के लिए कुल 16 लोगों के नामों की घोषणा की गई है। अशोक जैन आरपीआर आर्ट गैलरी दिल्ली, प्रभात कुमार प्रभात प्रकाशन दिल्ली, आरके जैन शेरिडन बुक कम्पनी नई दिल्ली, जितेन्द्र बच्चन संपादक : राष्ट्रीय जनमोर्चा गाजियाबाद उत्तर प्रदेश, राजेन्द्र प्रसाद वर्मा स्वर्णकार दिल्ली, अरुण कुमार वर्मा प्रधान नई दिल्ली, एमके राजपूत गरिमांजलि पब्लिक स्कूल नई दिल्ली, कुंवर अशोक सुरभि पत्रिका दिल्ली, ममता वर्मा गंधर्व वैलनेस स्टूडियो नई दिल्ली, ओमप्रकाश प्रजापति ट्रू मीडिया राजनगर गाजियाबाद, योगेश कौशिक जोशीला टाइम्स दिल्ली, प्रशान्त कुमार सरकार नई दिल्ली, हरस्वरूप भामा शाहदरा दिल्ली, प्रवीण कुमार आर्य सतमौला कवियों की चौपाल, सुशील कुमार जैन शाहदरा दिल्ली और अभिनंदन गुप्ता हरिद्वार उत्तराखंड शामिल हैं।
साहित्य शिरोमणि सम्मान – 2023
पं. ज्वाला प्रसाद शांडिल्य ‘दिव्य’ हरिद्वार उत्तराखंड, सुसृजक समीर उपाध्याय सलिल गुजरात, सुसृजक वीणा शर्मा वशिष्ठ चंडीगढ़, सुसृजक संजु श्रीमाली बीकानेर राजस्थान, सुसृजक नाजुहातिकोकाति बरुआ आसाम, सुसृजक राजेन्द्र सैन सागर मध्यप्रदेश, सुसृजक सोनिया गुप्ता चंडीगढ़ और सुसृजक नीता नय्यर निष्ठा हरिद्वार उत्तराखंड।
साहित्य रत्न सम्मान -2023
कमलेश कुमार वर्मा लखनऊ, शारदा मदरा दिल्ली, मिलन सिंह मधुर दिल्ली, प्रज्ञा देवले महेश्वर उज्जैन मध्यप्रदेश, दामोदर प्रजापति सागर मध्यप्रदेश, निशि अग्रवाल बिजनौर उत्तर प्रदेश, देवनारायण शर्मा सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश, रीता ग्रोवर दिल्ली, वीना तंवर गुरुग्राम हरियाणा, प्रबोध मिश्र हितैषी बड़वानी मध्य प्रदेश और नीता अग्रवाल पूरनपुर पीलीभीत उत्तर प्रदेश के नाम शामिल हैं।
साहित्य विभूति सम्मान – 2023
यह सम्मान दीक्षित दनकौरी दिल्ली, रामकिशोर उपाध्याय दिल्ली, रंजना झा नेपाल, वसुधा कनुप्रिया दिल्ली, अनिल मीत शाहदरा दिल्ली और साहित्य गौरव सम्मान – 2023 ओमप्रकाश शुक्ल दिल्ली, वीरेश प्रेम आर्य दिल्ली, आदराम नायक गजसिंहपुर गंगानगर राजस्थान, बिहारी लाल सोनी सागर मध्यप्रदेश, मीनाक्षी भटनागर अनुराधा प्रकाशन दिल्ली, प्रमिला पांडेय कानपुर उत्तर प्रदेश और अविनाश सैन सागर मध्यप्रदेश को प्रदान किया जाएगा।


Leave a Reply