प्राथमिकता के आधार पर होगा किसानों की समस्याओं का निदान : राम कुमार वालिया

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
जयपुर। उत्तराखंड के पूर्व राज्य मंत्री भाजपा नेता एवं भारतीय सर्व समाज महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम कुमार वालिया ने कहा है कि राजस्थान में किसानों एवं सर्व समाज की मुख्य समस्याओं का निदान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। किसानों का जो अधिकारी कर्मचारी शोषण करते हैं, उनका तत्काल तबादला होगा।
वालिया शनिवार को श्री रेजिडेंसी दूलेश्वर गार्डन जयपुर राजस्थान में प्रतिनिधि एवं संवाद सभा में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन राजस्थान के प्रदेश संयोजक मनीष शर्मा ने किया था। सभा की अध्यक्षता पूर्व राज्य मंत्री विनोद यादव ने की और संचालन बलराम शर्मा ने किया। कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। उन्होंने वालिया को किसानों की समस्याओं से अवगत कराया।
वालिया के अनुसार, शिकायत मिली है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से किसानों को हर साल मिलने वाली 6000 की रकम कुछ बैंक कर्मचारियों की मिली भगत से किसानों के खाते से निकाल ली जाती है। वालिया ने कहा कि ऐसे अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी। उन्होंने राजस्थान सरकार को जैविक कृषि को बढ़ावा देने का भी अनुरोध किया है। वालिया ने प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को शुभकामनाएं दी हैं। इससे पहले सर्किट हाउस में वालिया का भारतीय सर्व समाज महासंघ एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।
सभा में उत्तराखंड के पूर्व विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज करणवाल, मनीष शर्मा प्रदेश संयोजक, चौधरी हिम्मत सिंह प्रदेश कॉर्डिनेटर, दिनेश चौधरी जिला उपाध्यक्ष भाजपा, श्रीमती मनीषा सिंह, विनोद यादव, केशव अरोड़ा प्रभारी हिंदू युवा वाहिनी, बलराम शर्मा प्रदेश अध्यक्ष डाक कर्मचारी संगठन राजस्थान, लोकेश चौधरी भाजपा नेता, धर्मेंद्र कुंतल, नमन कालरा, कल्पेश चौधरी, हरि प्रकाश शिव आदि उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*