राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नोएडा। सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था ने गौतम बुद्धनगर की मीडिया प्रभारी श्रीमती वंदना झा को उत्तर प्रदेश का प्रवक्ता बनाया है। संस्था की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती स्वटी अग्रवाल ने यह जानकारी दी है।
श्रीमती वंदना झा के अनुसार उन्हें यह पदोन्नति संस्था के लिए गए उनके कार्यों के मद्देनजर की गई है। इस संदर्भ में मंगलवार को उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष श्रीमती स्वीटी अग्रवाल ने एक पत्र जारी किया है, जिसके लिए श्रीमती झा ने संस्था के प्रति आभार जताया है और कहा है कि वह अपनी जिम्मेदारियों का बाखूबी निर्वाह करेंगी।


Leave a Reply